ऐसी लाइफ जीते हैं ड्रग माफिया के बिगडैल बच्‍चे

मुंबई: नोटों से भरे बैग और बड़ी-बड़ी बंदूकें, कुछ इस स्टाइल में लाइफ जीते हैं मेक्सिकन ड्रग माफिया जोआक्विन अर्चिवलदो गुजमान लोरा के बच्चे। जी हां, सोशल मीडिया पर जोआक्विन, जो एल चापो के नाम से फेमस है, उसके बिगड़ैल बच्चे जमकर अपनी फोटोज शेयर कर रहे हैं। आज हम आपको सोशल साइट्स पर वायरल हो रही इनकी फोटोज को दिखाने जा रहे है।ऐसी लाइफ जीते हैं ड्रग माफिया के बिगडैल बच्‍चे

आपको बता दें कि मेक्सिको के ड्रग माफियाओं में एल चापो का नाम काफी मशहूर है। 2 महीने पहले ही जेल से भागे एल चापो के बच्चे अपने पिता की बेशुमार दौलत जमकर उड़ाते हैं। महंगी गाड़ियों और ब्रांडेड कपड़ों के शौक के अलावा ये बिगड़ैल बच्चे शराब और ड्रग्स के नशे में डूबे रहते हैं। ये अमीरजादे कुत्ते और बिल्ली नहीं, बल्कि शेर और बाघ जैसे जानवरों को पालना पसंद करते हैं। इनकी लाइफ स्टाइल को देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा। पानी की तरह पैसा बहाना इनका शौक है। सोशल मीडिया पर इन बच्चों को कई लीग फॉलो करते हैं। कई लोग इन्हें डेट तक करने के लिए रिक्वेस्ट करते हैं। जेल से भागने के बाद लगातार पूरी दुनिया की पुलिस इस ड्रग माफिया को ढूंढ रही है। एल चापो के ऊपर अमेरिका ने 34 करोड़ का तो मेक्सिको ने 25 करोड़ का इनाम रखा है। हाल ही में इसके बेटे ने अपने पिता के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। लेकिन उसने लोकेशन गलत डाला था।

Back to top button