ISIS से जुड़े खुफिया इनपुट के बाद मेरठ में हाईअलर्ट, चप्पे-चप्पे पर रहेगा पहरा…

दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उप्र मेें ISIS के जासूसों की तलाश में एनआईए और एटीएस की कार्रवाई चल रही है। ISIS की स्लीपिंग सेल के दस लोगों को एनआईए ने गिरफ्तार किया है। अंदेशा है कि स्लीपिंग सेल का जाल वेस्ट यूपी में फैला हुआ है और वह नववर्ष पर बड़ी वारदात करा सकते हैं।ISIS से जुड़े खुफिया इनपुट के बाद मेरठ में हाईअलर्ट, चप्पे-चप्पे पर रहेगा पहरा...

इस इनपुट मिलने पर मेरठ जोन में हाईअलर्ट जारी हो गया। इसे देखते शहर को पांच जोन और सात सेक्टर में बांटने की तैयारी हो चुकी है। नववर्ष पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा।

 संदिग्ध लोगों पर रहेगी पैनी नजर
पुलिस का मानना है कि नववर्ष पर माहौल खराब कराने के लिए शरारती तत्व भी लगे होते हैं। इन पर कड़ी नजर रहेगी। कुछ संदिग्ध लोग भी उनके रडार पर हैं। पुलिस ने शुक्रवार को कई लोगों को बुलाकर पूछताछ की। दावा है कि जो संदिग्ध लोग है, उनको नजरबंद किया जा सकता है। उनका आपराधिक रिकॉर्ड भी देखा जा रहा है।  

प्लान बनाकर निर्धारित की ड्यूटी 
नववर्ष पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अधिकारियोें ने प्लान के तहत पुलिसवालों की ड्यूटी निर्धारित की है। नववर्ष पर सघन चेकिंग की प्लानिंग है। 31 दिसंबर को एसपी सिटी, एसपी क्राइम और एएसपी कैंट अलग अलग टीमों को लेकर होटल, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करेंगे। सीओ और थानेदार अपने अपने क्षेत्र में पुलिस फोर्स लेकर गश्त करेंगे। 

पुख्ता रहेंगे इंतजाम
नववर्ष पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए कप्तानों को निर्देश दिए है। सुरक्षा एजेंसियां लगी हुई हैं। लोकल स्तर से उनको पुलिस मुहैया कराई जा रही है। होटल, बस अड्डे और रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग की जाएगी।

Back to top button