तेजप्रताप का बड़ा बयान, कहा- न मेरी कोई राधा है ना ही मुझे उसकी तलाश है, जानिए और क्या कहा….

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव अपना नया साल वृंदावन में मनाएंगे। उन्‍होंने माना कि छोटे भाई तेजस्‍वी यादव उनके नेता हैं। साथ ही बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का पार्टी में स्‍वागत किया। तेजप्रताप ने यह भी बताया कि वे फिलहाल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं।तेजप्रताप का बड़ा बयान, कहा- न मेरी कोई राधा है ना ही मुझे उसकी तलाश है, जानिए और क्या कहा....

विदित हो कि पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी डालने के बाद तेजप्रताप यादव राजनीति से दूर हो गए थे। लेकिन उन्‍होंने फिर मुख्‍य धारा की राजनीति में एंट्री ली है। उन्‍होंने बीते तीन दिनों से बतौर जनप्रतिनिध जनता दरबार लगाना शुरू किया है। इस दौरान वे मीडिया से भी रूबरू हो रहे हैं।

न्‍यू इयर प्‍लान का किया खुलासा 
गुरुवार को बातचीत के दौरान तेजप्रताप ने अपने न्‍यू ईयर प्लान का खुलासा किया। कहा कि वे अपना नया साल वृंदावन में मनाएंगे। पत्‍नी ऐश्‍वर्या से तलाक लेकर राधा की तलाश को लेकर सवाल पर उन्‍होंने कहा कि ये बात उन्‍होंने कभी नहीं कही, ये मीडिया की उपज है।
कहा: अनंत सिंह का महागठबंधन में स्‍वागत 
बिहार के बाहुबली विधायक व कभी मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे अनंत सिंह द्वारा लालू प्रसाद यादव की तारीफ पर तेजप्रताप ने कहा कि अगर वे राजद में आना चाहें तो उनका स्‍वागत है। सांप्रदायिक शक्तियों को परास्‍त करने के लिए जो भी साथ आना चाहे, उसका स्‍वागत है। 
अनंत सिंह ने कहा है कि बिहार में लालू यादव का बड़ा जनाधार है, जबकि नीतीश का जलवा खत्‍म हो चुका है। उन्‍होंने कहा है कि वे मुंगेर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए अगर राजद ने टिकट दिया तो राजद से, अन्‍यथा निर्दलीय भी मैदान में कूदेंगे। मीडिया के माध्‍यम से जानकारी मिलने पर तेजप्रताप ने कहा कि अनंत सिंह का महागठबंधन में स्‍वागत है।

तेजस्‍वी को माना अपना नेता 
तेजप्रताप यादव ने भाई तेजस्‍वी से मनमुटाव की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि यह विरोधियों का दुष्‍प्रचार है। कहा कि छोटा भाई तेजस्‍वी उनका नेता है। 
न राधा है, न उसकी कर रहे तलाश
पत्‍नी ऐश्‍वर्या से तलाक व राधा की खोज की बाबत पूछने पर तेजप्रताप ने इसे निजी मामला बताते हुए जवाब नहीं दिया। साथ ही यह भी स्‍पष्‍ट किया कि उनकी कोई राधा नहीं। राधा की तलाश की बात भी मीडिया के दिमाग की उपज है।

पिता लालू प्रसाद को बताया सबकुछ
तेजप्रताप यादव ने कहा कि उनके लिए पिता लालू प्रसाद ही सबकुछ हैं। उन्‍होंने ही संगठन को मजबूत करने का मंत्र दिया है। उसपर वे चल रहे हैं।

Back to top button