शुक्रवार के दिन कर लें इनमें से कोई भी एक काम, साक्षात माता लक्ष्मी करेंगी आपके घर में वास

इस दुनिया में हर किसी को पैसे की आवश्यकता होती है जिसकी वजह से हर कोई परेशान रहता है क्योंकि कई लोग ऐसे होते हैं जो दिन रात मेहनत करके खुब पैसे कमाना चाहते हैं लेकिन वो पैसे कमा नहीं पाते हैं या फिर कमाते भी हैं तो पैसा टिकता नहीं है। लोग ये सोचते है कि आखिर वो क्या करें जिससे उसके पास खुब सारा धन कमा पाए क्योंकि ज्यादातर लोग ऐसे होते हैं जिसके सपने अधूरे रह जाते हैं इतना ही नहीं जब किसी व्यक्ति का सोचा हुआ कार्य और इच्छा पूरी नहीं होती तो वह काफी निराश हो जाता है। गृहलक्ष्मी देवी गृहिणियों यानी घर की स्त्रियों में लज्जा, क्षमा, शील, स्नेह और ममता रूप में विराजमान रहती हैं। वे मकान में प्रेम तथा जीवंतता का संचार कर उसे घर बनाती हैं। इनकी अनुपस्थिति में घर कलह, झगड़ों, निराशा आदि से भर जाता है।

गृहस्वामिनी को गृहलक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। शुक्रवार का दिन महालक्ष्मी का होता है। जो भक्त देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं, उनके लिए संसार में कुछ भी अप्राप्य नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय के बारे में बताएंगे जिसे करने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी इतना ही नहीं आपको ये भी बता दें की शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का दिन होता है जिस दिन कुछ उपाय करने से माता लक्ष्मी की कृपा खुब बरसेगी। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शुक्रवार के दिन ऐसा क्या करें माता लक्ष्मी जी की कृपा बरसेगी।
तो आइए जानें आखिर हम शुक्रवार के दिन कौन से काम करें
दरअसल आपको बता दें की शुक्रवार के दिन अगर आप उस दिन भोजन में उड़द दाल का सेवन करते हैं तो ध्यान रहे की इसे बनाते समय इसमें घी का इस्तेमाल करें और अगर आप ऐसा करेंगे इससे धन की माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और आपके जीवन में धन की कमी नहीं आएगी।

वहीं आपको बता दें की अगर आप शुक्रवार के दिन किसी बहती हुई नदी में सफेद फूल प्रवाहित करते हैं तो इससे आपके घर में हमेशा के लिए माता लक्ष्मी आपके घर में वास करती है।
इतना ही नहीं आपको ये भी बता दें की धन की देवी माता लक्ष्मी प्रसन्न करके इनकी कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो हर शुक्रवार को दूध और चीनी मिलाकर खीर अवश्य बनाए और इस खीर को 5 कन्याओं को खिला सकते हैं और इससे माता लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है।
इसके अलावा आप चाहे तो शुक्रवार के दिन किसी मंदिर में जाकर गरीब व्यक्तियों को मीठा और सफेद चीजों का दान करते हैं तो आपको इससे धन की देवी माता लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं।

आप चाहे तो इन सबके अलावा शुक्रवार के दिन किसी पेड़ के नीचे बैठकर श्री के स्त्रोत का पाठ करें। अगर आपके आसपास कोई पेड़ पेड़ मौजूद नहीं है तो आप घर के मंदिर में ही बैठकर मंत्रों का उच्चारण कर सकते हैं।
शुक्रवार को माता लक्ष्मी के मंदिर जाकर शंख, कौड़ी, कमल, मखाना, बताशा मां को अर्पित करें। ये सब महालक्ष्मी मां को बहुत प्रिय हैं।





