रेसिपी : सर्दी में सेहत की रखवाली करेंगे गुड़ और सोंठ के लड्डू

सर्दी के मौसम में जरा सी चूक से ठंड लगने का खतरा रहता है। इससे बचने के लिए अधिकतर लोग बाजार से सोंठ के लड्डू खरीदकर खाते हैं जिसमें मिलावट का खतरा रहता है। आप बाजार से खरीद कर खाने के बजाए इसे घर पर भी बना सकती हैं। यह स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होगा। इसीलिए आज हम आपको गुड़ और सोंठ के लड्डू बनाने की विधि के बारे में बताने जा रहें हैं।रेसिपी : सर्दी में सेहत की रखवाली करेंगे गुड़ और सोंठ के लड्डू

सामग्री :

अखरोट – 40 ग्राम, 
सौंफ पाउडर – 1 चम्मच, 
गुड़ – 300 ग्राम, 
इलायची पाउडर – 1 चम्मच, 
किशमिश – 30 ग्राम, 
सोंठ – 1 चम्मच

विधि :

गुड़ और सोंठ के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले आप अखरोट को पीस लें और एक बाउल में निकाल लें। अब गुड़ को पीस लें। फिर इसमें इलाइची पाउडर, सौंफ पाउडर, अदरक पाउडर और किशमिश डालकर पीस लें। अब थोड़ा सा मिक्सर लें और लड्डू बना लें। गुड़ और सोंठ के लड्डू बनकर तैयार हैं। स्वाद में यह बच्चों को काफी अच्छे लगते हैं। साथ ही बड़ों को भी पसंद आएंगे।

Back to top button