हरे चने खाने से होते हैं जबरदस्त फायदे, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन जैसे गुणों का है खजाना

हमें स्वस्थ रहने के लिए सभी तरह की फल और सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है. वहीं सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए हमें पहले से कहीं अधिक मेहनत करनी पड़ती है. ऐसे में देसी चीजें यानि गांव में पाई जाने वाली तमाम चीजें हमें बहुत फायदा पहुंचाती हैं. इनमें से एक है हरे चना. हरे चना सर्दियों में अमूमन हर जगह मिल जाते हैं. इन्हें हम छोलियाँ के नाम से भी जानते हैं. ये हरे छोले खाने में जितने टेस्टी होते हैं उतने ही शानदार इनके स्वास्थ्य वर्धक फायदे भी हैं.
स्वादिष्ट होने के कारण लोग इसे कच्चा खाना भी पसंद करते हैं. सर्दियों के मौसम में इसे बहुत पोषक आहार माना जाता है. हरे चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिन की भरपूर मात्रा पाई जाती है. तो चलिए आज हम आपको हरे चने खाने से होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं जो यकीनन आपको सर्दियों में स्वस्थ रखने में बहुत मदद करेंगे.
2. अगर आप नाश्ते में रोजाना हरे चने खाते हैं तो यह आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है. इसमें मौजूद विटामिन सी के कारण ऐसा होता है.
3. हरे चने खाने से आपकी पाचन शक्ति मजबूत होती है. क्योंकि इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है. एक कटोरी हरे चने को खाने से हमारी रोज की जरूरत का आधा फाइबर मिल जाता है. इससे डाइजेस्टिव ट्रेक्ट की सफाई हो जाती है. साथ यह वजन कम करने में भी मददगार होता है. हरे चने खाने से लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप ओवर इटिंग से बच जाते है और वेट लॉस में मदद मिलती है.
4. हरे चने में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा करते हैं और आंखों एवं त्वचा के साथ–साथ मानसिक सेहत के लिए भी फायदेमंद है. विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन के, फोलेट, मैग्नीशियम, जिंक, पैंटोथेनिक एसिड और मिनरल्स मिलकर आपको एनर्जी से भरपूर रखते हैं.
5. बता दें कि कई रिसर्च से ये साबित हुआ है कि रोजाना आधा कटोरी हरे चने खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है और हार्ट डिजीज का खतरा कम हो जाता है. साथ ही हार्ट डिजीज का खतरा कम हो जाता है. इसके अलावा यह ब्लडशुगर के स्तर को सही बनाए रखने में भी लाभकारी है. एक हफ्ते तक आधी कटोरी हरे चने को खाने से ब्लड शुगर लेवल नॉर्मल हो जाता है.
6. हरे चने में भरपूर मात्रा में आयरन भी पाया जाता है जो शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करता है. इसके अलावा हरे चने में भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स के साथ एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं. जो कई तरह की बीमारियों से बचाने में हमारी मदद करते हैं साथ ही बुढ़ापे में भी काफी फायदा होता है.





