आरजे ने खुदकुशी करने जा रहे युवक को फोन पर व्यस्त रखकर बचाई जान

ब्रिटेन के मशहूर टॉक रेडियो के आरजे (रेडियो जॉकी) लैन ली ने खुदकुशी करने जा रहे युवक की जान बचा ली। दरअसल, लंदन के लैन ली एक प्रोग्राम होस्ट कर रहे थे। इस दौरान उनके पास क्रिस नाम के युवक का फोन आया। आरजे ने खुदकुशी करने जा रहे युवक को फोन पर व्यस्त रखकर बचाई जान

क्रिस ने कहा कि ‘मैं स्ट्रेस डिसऑर्डर से जूझ रहा हूं। मैं मरना चाहता हूं। इसलिए मैंने नींद की गोलियों का ओवरडोज ले लिया है और सड़क पर तड़प रहा हूं।’ ली ने पूछा कि ‘इस वक्त तुम किस स्ट्रीट पर हो। मैं मदद भेजता हूं।’ 

क्रिस ने कहा कि वह अपनी लोकेशन बताना नहीं चाहता। इसके बाद आरजे ने करीब 30 मिनट तक उसे फोन पर व्यस्त रखा। पुलिस की सहायता से क्रिस के फोन की लोकेशन ट्रेस करवाई और मदद भेजी। 

कुछ देर बाद पुलिस ने रेडियो स्टेशन में फोन कर सूचना दी कि क्रिस को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। उसकी स्थिति नियंत्रण में है। इस घटना के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Back to top button