राज्यपाल ने सीएम योगी से तीन जिलों में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू करने का किया अनुरोध

यूपी के राज्यपाल रामनाईक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वार्षिक रैतिक परेड कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पुलिस लाइन पहुंचे। जहां राज्यपाल ने मुख्यमंत्री योगी से प्रदेश के तीन जिलों लखनऊ, कानपुर व गाजियाबाद में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू करने का अनुरोध किया।राज्यपाल ने सीएम योगी से तीन जिलों में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू करने का किया अनुरोध

राज्यपाल ने कहा कि देश के 31 महानगरों में पीसीएस सिस्टम लागू है। 19 जिलों की आबादी 20 लाख के करीब है वहां से सिस्टम लागू है। ऐसे में इस मुद्दे पर विचार किया जाना चाहिए।

राज्यपाल ने कहा कि इससे प्रदेश की कानून-व्यवस्था व पुलिस व्यवस्था में काफी सुधार होगा।

वहीं, उन्होंने कानून-व्यवस्था की रिपोर्टिंग को लेकर भी मीडिया को संवेदनशील होने की नसीहत दी।

Back to top button