ISIS के मॉड्यूल को लेकर NIA की दिल्ली – UP  में 16 जगहों पर छापेमारी के बाद 5 गिरफ्तार

Edited by: अंशिका श्रीवास्तव
ISIS के मॉड्यूल को लेकर NIA की दिल्ली – UP  में 16 जगहों पर छापेमारी के बाद 5 गिरफ्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश और दिल्ली की 16 जगहों पर छापेमारी की है। खबरों की माने तो इन जगहों के तार आतंकी संगठन आईएसआईएस के नए मॉडयूल ‘हरकत उल हर्ब ए इस्लाम’ से जुड़े हैं।
न्यूज एजेंसी एएनआई ने जानकारी देते हुए कहा है कि 16 ठिकानों पर यह तलाशी अभी भी जारी है वहीं अमरोहा में अभी तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यूपी के पुलिस महानिरीक्षक असीम अरुण ने बताया कि यूपी के अमरोहा के एक मदरसे से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

इस मामले के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनके पास से राइफल  और विस्फोटक सामाग्री बरामद हुई है। वहीं दूसरी ओर मुरादाबाद से आतंकवादी गतिविधियों को देख दिल्ली की स्पेशल सेल और एटीएस ने छापेमारी शुरू की। बताया जा रहा है कि भारी मात्रा में तमंचा और विस्फोटक पदार्थ बरामद किए गए हैं। बीते सात घंटों से स्पेशल सेल और एटीएस अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।
गृह मंत्रालय की दिसंबर 2017 में आई रिपोर्ट में कहा गया है कि एनआईए ने आईएसआईएस कैडरों के खिलाफ मामलों में 103आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें से अधिकतर संख्या में लोग उत्तर प्रदेश से थे।
 
 

Back to top button