अमेठी में गणित विभाग द्वारा राष्ट्रीय गणित दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

अमेठी में गणित विभाग द्वारा राष्ट्रीय गणित दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन
दिनांक 22.12.2018 को रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अमेठी में गणित विभाग द्वारा राष्ट्रीय गणित दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 त्रिवेणी सिंह कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान वैदिक गणित के कारण रही है। अंग्रेज शासको ने हमारे संस्कृत और अर्थव्यवस्था को ही नष्ट नहीं किया बल्कि उन्होंने हमारे ज्ञान-विज्ञान को भी नष्ट किया है। भारत अंको का जनक रहा है पर गुलामी ने हमें अपने ज्ञान को संरक्षित करने में बांधा पहुँचाया। आज भारत में महान गणितज्ञ रामानुजन की जयन्ती राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। मीडिया प्रभारी डॉ0 धनंजय सिंह ने कहा कि बच्चों के मन में गणित के प्रति बनी फोबिया को समाप्त करना होगा। गणित को सरल शिक्षण विधि का प्रयोग कर रूचिकर बनाया जा सकता है। डॉ0 अरविन्द कुमार सिंह ने शून्य की महत्ता पर प्रकाश डाला। डॉ0 पवन कुमार पाण्डेय ने कहा कि आज सभी विषयों में गणित सबसे अधिक रोजगार परक है। स्वागत डॉ0 ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ने किया और गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 हरिमूर्ति सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ0 मानवेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ0 विजय कुमार सिंह, डॉ0 असकन्द पाण्डेय, डॉ0 अनूप कुमार सिंह, डॉ0 सुधीर सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन छात्र शिवम ने किया।
अंजनी कुमार मिश्राअमेठीमोबाइल नम्बर- 9918732222





