बच्चे देश की धरोहर है- अबरार अहमद

बल्दीराय/सुलतानपुर, 23 दिसम्बर (UjjawalPrabhat.Com)। स्थानीय तहसील के गनापुर स्थित सेंट जॉन्स कान्वेंट स्कूल में 9वां वार्षिकोत्सव व क्रिसमस सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इसौली विधायक अबरार अहमद मौजूद रहे। वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा। क्षेत्र में स्थित सेंट जान्स कान्वेंट स्कूल गनापुर ने अपना 9वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत इसौली विधायक अबरार अहमद ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि राम कुमार श्रीवास्तव, डॉ. नफीस खान पूर्व जिला उपाध्यक्ष, डॉ. जहीर खान, विजय बहादुर सिंह, वसीक अहमद, श्याम प्रीति, ननहू, सुफियान, गरीब, डाक्टर बेचू, रईश, सुफियान, जुनैद अहमद, बलवन्त सिंह, वसीक खान, वसीम खान, नन्हू खान, राम बलि प्रजापति, जुगुल किशोर तराई, डॉ. सूरज वैश्य सहित तमाम गणमान्य लोग, अभिभवक, बच्चे मौजूद रहे।
रिपोर्ट- रोहित दूबे





