अच्छे कर्म करने वालों का साथ ईश्वर भी देता है- एमएलसी शैलेन्द्र

सुलतानपुर, 23 दिसम्बर (UjjawalPrabhat.Com)। जनपद के खुर्शीद क्लब मैदान में 11 रिक्शा ठेला वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यशवंत सिन्हा पूर्व मंत्री भारत सरकार मौजूद रहे। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए अमर शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया। इसी क्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शैलेन्द्र प्रताप सिंह सदस्य विधान परिषद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य वक्ता साहित्यकार कमल नयन पाण्डेय ने किया। इस दौरान यशवंत सिन्हा ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश से सेवाभाव की राजनीति धीरे-धीरे लुप्त हो गयी हैं। गांधी जी के समय में अंग्रेज़ो के खिलाफ आंदोलन होते थे और रचनात्मक कार्य भी किया जाता था। आंदोलन और रचनात्मक कार्य दो पहिये थे। वर्तमान परिदृश्य में रचनात्मक कार्य की परम्परा समाप्त हो गयी है, चुनाव जीतने की परम्परा शेष रह गयी है। आज के राजनेता आपके बीच में तभी आते है जब आपके वोट की जरूरत होती है। आज केवल एक उद्देश्य रह रह गया है कि व्यक्तिगत, पार्टी के तौर पर हम चुनाव में कैसे सफल हो। इसी क्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संरक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह एमएलसी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज़ाद समाज सेवा समिति का गौरवशाली इतिहास रहा है। रक्तदान, लावारिश लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान सेवा करना, निःशुल्क प्याऊ, श्रमदान आदि करके निरन्तर समिति अपने रजत जयंती की ओर अग्रसर है। साथ ही उन्होंने कहा की व्यक्ति की पहचान उसके कर्मां से होती है जब व्यक्ति अच्छे कर्म करता है तो ईश्वर भी निश्चित रूप से उसकी मदद करता है। इस दौरान मासूक अली संरक्षक, अशोक सिंह अध्यक्ष, प्रवक्ता निज़ाम खान, कोषाध्यक्ष श्याम नारायण पाण्डेय, सराफत खान मंत्री, मोहम्मद अहमद, दिलीप सिंह, लईक खान, इमरान खान, मकसूद अंसारी, जय प्रकाश सिंह, सुरेश सोनी, अतुल जायसवाल, सोनू सोनी, शैलेश वर्मा, विद्या प्रकाश शुक्ला, धर्मेंद्र जायसवाल, शैलेन्द्र रावत, सरदार सतपाल सिंह, पिंटू कश्यप, सुमित यादव, अमित शर्मा, मोहम्मद युनुश, अब्दुल मन्नान, मो.असलम, दिलीप निषाद, धर्म राज यादव समेत आदि मौजूद रहें।
रिपोर्ट- विकास आनन्द 

Back to top button