वीडियो: बेहद मजेदार, इमरजेंसी लैंडिंग कर पायलट ने की सड़क किनारे टॉयलेट

संयुक्त राज्य अमेरिका में एक परिवार दिन के समय में अलबामा राज्य के एक व्यस्त हाईवे पर कार से जा रहा था। इसी दौरान उनके सामने एक छोटे विमान की हाईवे पर हुई लैंडिंग को देखकर वे चौंक गए। इससे पायलट उतरता है, तो परिवार के लोग उससे पूछते हैं कि क्या सब ठीक है।

वह हाथ हिलाते हुए सड़क के किनारे की ओर चला जाता है और टॉयलेट करने लगता है। पायलट की इस हरकत से परिवार के लोगों को झटका लगा, जो यह सोच रहे थे कि यह एक आपात स्थिति थी और उन्हें मदद करने की जरूरत थी।

हालांकि, न्यूयॉर्क पोस्ट ने बाद में रिपोर्ट दी कि इंजन में खराबी के बाद विमान को आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। रिपोर्ट में कहा गया है कि सेसना विमान को ट्रेनी पायलट उड़ा रहा था। तल्लाडेगा काउंटी में म्यूनिसिपल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद ही इंजन में खराबी आई थी।

श्रीलंका के इतिहास में सबसे भीषण राजनीतिक संकट साल 2018, जानें क्यों?

विमान ने एक आपात स्थिति में सुरक्षित रूप से लैंडिंग की। मगर, पायलट ने मदद के लिए फोन करने या आपातकालीन अधिकारियों को सूचित करने से पहले टॉयलेट करना जरूरी समझा। हालांकि, सौभाग्य से इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

 

Back to top button