SAMSUNG रचेगी इतिहास, 12GB रैम के साथ उतारेगी स्मार्टफोन !

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी SAMSUNG एक नया कारनामा करने जा रही हैं. हमेशा अपने दमदार स्मार्टफोन के जरिये बाजार और यूजर्स के दिलों पर राज करने वाली SAMSUNG जल्द अपना अगला स्मार्टफोन लाएगी. बताया जा रहा हैं कि कंपनी का अगला स्मार्टफोएन 12GB रैम के साथ आएगा. अगर ऐसा होता हैं तो कंपनी इतिहास रच देगी. SAMSUNG रचेगी इतिहास, 12GB रैम के साथ उतारेगी स्मार्टफोन !

आपको बता दें कि कंपनी इस बार भारतीय बाजार में अपना एक ऐसा स्मार्टफोन पेश करने वाली है. बता दें कि हाल ही में कंपनी द्वारा ऐसा दावा किया गया है कि अब आने वाला नया स्मार्टफोन 12 जीबी रैम के साथ पेश किया जाएगा. कहा जा रहा हैं कि 2019 के शुरूआत में पेश कराये जाने वाला एस सीरीज का यह नया फ़ोन होगा. इसे 4 अलग-अलग संस्करण में पेश किया जाना हैं. साथ ही ख़बरें यह भी हैं कि 4 में से एक वेरिएंट 5G होगा. 

आपको बता दें कि 2019 की शुरूआत में पेश किए जाने वाले इस फ़ोन में  स्टोरेज भी काफी अधिक होगी. कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन में आपको 6.3 इंच की लंबी फुल एचडी प्लस डिस्पले देखने को मिल सकती है. वहीं बैक पैनल पर चार कैमरे और फ्रंट पैनल पर दो कैमरे देखने को मिलेंगे. इसकी कीमत और नाम को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है. 

Back to top button