41 घंटे की यात्रा कर भारत नहीं आ सकता: भगोड़ा मेहुल चौकसी

पंजाब नेशनल बैंक के लगभग 13000 करोड़ हजम करके विदेश भाग जाने वाले हीरा कारोबारी नीरव मोदी के रिश्तेदार मेहुल चोकसी ने भारत आने में असमर्थता जताई है. भगोड़े चोकसी ने इसके लिए बीमारी का हवाला दिया है और कहा है कि वह भारत आने के लिए 41 घंटे लंबी यात्रा नहीं कर सकता, क्योकि वो बीमार है.  

चोकसी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर जानबूझकर उसके खराब स्वास्थ्य की जानकारी अदालत में नहीं देने और जांच को गुमराह करने का भी आरोप लगाया है. बॉम्बे उच्च न्यायालय में फाइल किए गए जवाब में चोकसी ने ये भी कहा है कि वह अब भी निरन्तर बैंकों के संपर्क में है और मसले को सुलझाना चाहता है, चोकसी ने यह भी कहा है कि वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हर जांच में शामिल होना चाहता है.

बिक्री के मामले में Maruti Alto को इस कार ने काफी पीछे पछाड़ा, बन गई ‘सरताज’

आपको बता दें कि हाल ही में इंटरपोल ने मेहुल चोकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है, मेहुल अभी एंटीगुआ में रह रहा है. उसने साल 2017 में उस देश की नागरिकता भी ली थी.  मेहुल चोकसी और नीरव मोदी के खिलाफ 13,400 करोड़ के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में  ईडी और सीबीआइ ने मुक़दमा दर्ज कर रखा है. दोनों आरोपियों को समन जारी होने के बाद भी ईडी के सामने पेश नहीं होने पर जहां उसको भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर दिया गया है,  वहीं कार्यवाही करते हुए उसकी कई सम्पत्तियां भी जब्त की गई हैं.

Back to top button