दिल्ली से 5 घंटे की दूरी पर है ये 5 डेस्टिनेशन, कम पैसों में बनाएं वैकेशन को यादगार
सर्दियां आते ही पहाड़ों की खूबसूरती दोगुनी बढ़ जाती है ऐसे में लोग अपनी क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों को मनाने के लिए पहाड़ों पर जाना पसंद करते हैं, लेकिन कई बार समय कम होने और और बजट ना होने की वजह से हम अपनी छुट्टियां कैंसिल कर देते हैं। आज हम आपको दिल्ली के आस-पास के खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप कम समय में अपनी छुट्टियों को अपने दोस्तों और परिवार वालों संग यादगार बना सकते हैं। 
लैंसडाउन
दिल्ली के सबसे करीब हिल स्टेशन है लैंसडाउन। दिल्ली और नेचर दोनों के सबसे ज्यादा करीब है ये जगह…यहां आकर आपको शांति तो महसूस होगी ही, साथ ही आप यहां बहुत जगह एक्सप्लोर भी कर सकते हैं। उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल में बसे इस शहर को अंग्रेजों ने पहाड़ काटकर बसाया था। यहां आप टिप एन टॉप, ताड़केश्वर महादेव, चर्च पॉइन्ट घूम सकते हैं। ट्रैकिंग का शौक रखते हैं तो वो भी आप यहां पर पूरा सकते हैं। दिल्ली से करीब 260 किमी. दूर इस जगह पर लोग सनराइज देखने भी आते हैं।

पंगोट
दिल्ली के करीब हिल्स देखने हैं और स्नो भी चाहिए… तो वो जगह है पंगोट…। नैनीताल से करीब एक घंटे लगते हैं यहां तक पहुंचने में…भले ही यहां आबादी ज्यादा न हो, लेकिन इतनी साफ बर्फ आपको कहीं और नहीं मिलेगी। यही नहीं आप अपने होटल के रूम के अंदर तक हवा की तेज आवाजें सुन सकते हैं। यहां आप दिन के समय जंगल में ट्रैक कर सकते हैं तो रात में सफारी का भी मजा ले सकते हैं।
मोरनी हिल्स
दिल्ली से पांच घंटे की ड्राइव करके मोरनी हिल्स तक पहुंचा जा सकता है। अपने नाम के मुताबिक ही ये जगह भी उतनी ही खूबसूरत है। हरियाणा के पंचकूला में स्थित इन वादियों में आप सभी तरह के एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी मजा ले सकते हैं। यहां आप ऐतिहासिक फोर्ट तो देख ही सकते है साथ ही तरह-तरह के पक्षियों से भी मिल सकते हैं।
नहान
4 घंटे 30 मिनट में आप एक और हिल स्टेशन पर पहुंच सकते हैं और ये हिमाचल प्रदेश का नहान शहर। यहां आकर आपको भी महसूस होगा कि आप प्रकृति की गोद में बैठे हुए हैं। यहां आकर अगर आपका मन पहाड़ों से भर जाए तो आप सुकेती फॉसिल पार्क का भी एक चक्कर लगा आइएगा। नहीं तो मंदिर और रानी ताल भी देख सकते हैं।

कसौली
पैराग्लाइडिंग, कैंपिंग और नेचर वॉक करने का अपना शौक पूरा करना चाहते हैं तो इसके लिए भी आपको ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है। कसौल है ना, यहां आने का सबसे अच्छा समय नवंबर से मार्च तक का होता है। यहां आप सुकून के लिए सुबह-सुबह नेचर वॉक पर जाएं और दिन चढ़ते अगर कुछ तूफानी करने का मन हो रहा हो तो पैराग्लाइडिंग करने भी जा सकते हैं। इसके अलावा कैंपिंग और ट्रैकिंग भी अच्छा ऑप्शन है।