आज जरूर ट्राय करें मटन रोगन जोश, जानिए बनाने की विधि

रोगन जोश कश्मीर की खास डिश है। जिसमें मीट को मसालों और हर्बस के साथ पकाया जाता है। इस स्वादिष्ट नॉनवेज डिश को आप लंच या डिनर पार्टी में भी बना सकते हैं।आज जरूर ट्राय करें मटन रोगन जोश, जानिए बनाने की विधि

सामग्री

एक किलो मटन के टुकड़े
एक बड़ा चम्मच लहसुन का पेस्ट
2 बड़े चम्मच प्याज का पेस्ट
एक कप दही
4 छोटे चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर एक कप पानी में घोलें
4 छोटे चम्मच हल्दी पाउडर
एक बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर
आधा चम्मच केसर पिसा हुआ 2 बड़े चम्मच गुनगुने पानी में डालें
6 से 7 छोटी इलायची
2 दालचीनी के टुकड़े
4 लौंग
2 तेज पत्ते
स्वादानुसार नमक
एक कप घी
4 से 5 कप पानी
सजावट के लिए
कटी हुई हरी धनिया

विधि

सबसे पहले गैस पर बर्तन में पानी गर्म करने रखें। अब इसमें मटन डालकर उबाल लें। मटन में लहसुन का पेस्ट और नमक डालकर मिक्स करें और मध्यम आंच पर पकाएं।

जब मटन आधा पक जाए तो गैस बंद कर दें। अब मटन के टुकड़े पानी से निकाल लें और इन्हें ठंडे पानी से धो लें।

जिस पानी में मटन पका है उसे बारीक छलनी से छानकर अलग बर्तन में रखें। अब इस पानी को फिर से गैस पर मध्यम आंच में रखें। इसमें आधा पका हुआ मटन डालें।

दूसरी तरफ गैस पर पैन में घी गर्म करें। इसमें तेज पत्ते, दालचीनी और लौंग का तड़का लगाएं। अब गैस बंद कर दें और तड़के में एक बड़ा चम्मच पानी डालकर पैन ढक दें।

इसके बाद मटन में छोटी इलायची, हल्दी, धनिया पाउडर, लौंग वाला घी और प्याज का पेस्ट डालकर पकाएं।

इसे मध्यम आंच पर 10 मिनट तक पकाएं अब मटन में लाल मिर्च का पानी और दही डालकर मिलाएं। अब आंच धीमी करके मटन को ढककर पकाएं।

जब मटन में से मसालों की खुशबू आने लगे तो इसमें केसर वाला पानी और काली मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें। आंच तेज कर दें मटन में एक उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें।

इसे धनिया पत्तियों से गार्निश करके सर्व करें।

Back to top button