राजस्थान में पारा चढ़ने के बाद भी ठंड का कहर है जारी, जयपुर में तापमान रहा 23 डिग्री

एक सप्ताह से प्रदेश में हो रही कड़ाके की सर्दी से शनिवार रात राज्य के लोगों को कुछ राहत मिली है. शनिवार रात पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण प्रदेश के सभी जिलों में रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. पूरे राज्य में शनिवार रात तापमान में करीब 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं राजधानी जयपुर में 3.5डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज हुई. 
आपको बता दें कि, प्रदेश में सबसे कम 1.6डिग्री तापमान माउंटआबू में दर्ज किया गया. जबकि राजधानी जयपुर में रात का तापमान करीब 8 डिग्री पर पहुंचा, वहीं दिन में तापमान में करीब 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी के साथ करीब 23 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.
शनिवार रात राज्य के अजमेर में 8.8डिग्री, वनस्थली 6.1डिग्री, अलवर 3.4डिग्री, जयपुर 10.1डिग्री, पिलानी 6.6डिग्री, सीकर 9डिग्री, कोटा 6.9डिग्री, सवाईमाधोपुर 6.2डिग्री, चित्तौड़गढ़ 5.9डिग्री, डबोक 5.8डिग्री, बाड़मेर 10.5डिग्री, जैसलमेर 8.7डिग्री तापमान दर्ज किया गया. वहीं, जोधपुर सिटी 8डिग्री, माउंटआबू 1.6डिग्री, फलौदी 9डिग्री, चूरू 4.7डिग्री, बीकानेर 9.4डिग्री, श्रीगंगानगर 5.3डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया.
मौसम विभाग के सूत्रों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और हिमाचल में बर्फबारी थमने के बाद राज्य में सर्दी ने लोगों को कुछ राहत दी है. बीते 24 घंटों में प्रदेश में दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. जहां रात के तापमान में जहां 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई, वहीं दिन के तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई. जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिलती दिख रही है, हालांकि सुबह हल्की नमी के चलते लोगों को सर्दी ने जरुर परेशान किया.
बहरहाल, मौसम में हल्के बदलाव के साथ लोगों को सर्दी से जरुर थोड़ी राहत मिली है. लेकिन मौसम विभाग की माने तो ठंड से राज्य के लोगों को मिली ये राहत महज 1-2 दिनों तक रह सकती है. उसके बाद एक बार फिर से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है.





