दुनिया को मिला पहला हर्बल फॉरेस्ट, बाबा रामदेव ने किया उद्घाटन, लगाई गईं 25 हजार जड़ी-बूटियां

दुनिया का पहला हर्बल फॉरेस्ट आखिरकार तैयार हो ही गया। पतंजलि प्रमुख बाबा रामदेव ने इसका उद्घाटन किया और दुनिया को इसे समर्पित किया। मोरनी की पहाड़ियों में करीब 100 एकड़ जगह में यह हर्बल पार्क बनाया गया है। बुधवार को इसका उद्घाटन हुआ।
इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे। वहीं बाबा रामदेव ने सीएम के इस प्रयास की सराहना की। बाबा ने बताया कि यहां 1100 पौधे लगाए गए हैं और 25 हजार जड़ी-बूटियां देखने को मिलेंगी। इससे प्रदेश में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।





