घूमने का मन है तो थाइलैंड में मनाएं अपने नये साल का जश्न…
साल 2019 आने वाला है। नए साल का जश्न विदेश में सेलिब्रेट करने के लिए लोगों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है, वैसे तो घूमने के लिए बहुत जगह है, लेकिन आज हम आपको बताएंगे थाइलैंड में किस तरह से नए साल का जश्न मनाया जाता है। थाइलैंड का अंदाज बाकी सभी जगहों से जुदा है। 
थाइलैंड का सबसे मशहूर सिटी है पटाया, जहां लोग बेहद ही शानदार अंदाज में नए साल का स्वागत करते हैं। हजारों के संख्या में घूमने आए लोग यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं।
हर साल यहां नए साल पर कुछ स्पेशल तैयारियां की जाती हैं। कुछ लोग पताया बीच पर जाकर जश्न मनाते हैं तो वहीं कुछ लोग वहां के खूबसूरत रिसोर्ट में पार्टी करते नजर आते हैं।
कुछ लोग अपने परिवार संग क्रूज में नए साल का जश्न मनाते नजर आते हैं। क्रूज के अंदर पार्टी करना बहुत खूबसूरत पल होता है। कपल इस पल को बहुत खूबसूरती के साथ इंजॉय करते नजर आते हैं। उनका यह सफर बेहद ही यादगार और रोमांच भरा होता है।
कपल्स और सिंगल के लिए पताया ही घूमने के लिए पहली पसंदीदा जगह है। वहां के सड़कों के किनारे की इमारतें लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। इमारतों पर सुंदर कलाकृतियां बनाई गई हैं, जो लोगों को बार-बार गुजरने के लिए मजबूर करती हैं।
वहां की फ्लोटिंग मार्केट लोकप्रिय है। मार्केट में 114 नाव हैं, जिसमें रेस्टोरेंट, सब्जी मार्केट, फ्रूट मार्केट और वहां की खास चीजें मिलती हैं। कहते हैं पटाया की इस मार्केट में जरूर जाना चाहिए।





