आज से बदल गई मेट्रो की टाइमिंग, जानें नए नियम के बारे में…

नई दिल्ली। पिंक लाइन (शिव विहार-मजलिस पार्क) का मयूर विहार पॉकेट एक-लाजपत नगर कॉरिडोर भी अब करीब-करीब तैयार है। इसलिए इस कॉरिडोर के तकनीकी सिस्टम को पिंक लाइन के तकनीकी सिस्टम के नेटवर्क से जोड़ने का काम दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने शुरू किया है। इसलिए पिंक लाइन के लाजपत नगर-मजलिस पार्क कॉरिडोर और शिव विहार-त्रिलोकपुरी कॉरिडोर पर मेट्रो के परिचालन के समय में परिवर्तन किया गया है।
इन दोनों कॉरिडोर पर अगले छह दिनों तक (तीन से आठ दिसंबर) मेट्रो सुबह में थोड़ी देर से चलेगी और रात में जल्दी परिचालन बंद हो जाएगा। डीएमआरसी के अनुसार सुबह में पहली व रात में आखिरी मेट्रो उपलब्ध होने के समय में 0-85 मिनट तक का बदलाव किया गया। नौ दिसंबर से परिचालन सामान्य हो जाएगा। फिलहाल परिचालन के समय में परिवर्तन होने से यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है पर दिन में परिचालन सामान्य रहेगा।
तीन से पांच दिसंबर को भी सुबह में निर्धारित समय से पहली मेट्रो ट्रेन उपलब्ध होगी, लेकिन तीन दिसंबर को रात 9:35 बजे के बाद मेट्रो उपलब्ध नहीं होगी। हालांकि चार दिसंबर को रात 11 बजे तक मेट्रो उपलब्ध रहेगी। पांच से सात दिसंबर तक इस रूट पर रात 9:45 बजे ही आखिरी ट्रेन उपलब्ध हो पाएगी। वहीं छह से आठ दिसंबर को सुबह में 6:44 बजे पहली ट्रेन उपलब्ध होगी।
आठ दिसंबर की रात 11 बजे तक मेट्रो चलेगी। लाजपत नगर से मजलिस पार्क लाजपत नगर से मजलिस पार्क के लिए तीन व पांच दिसंबर को सामान्य दिनों की तरह सुबह 6:18 बजे पहली मेट्रो उपलब्ध होगी पर चार दिसंबर को पहली ट्रेन सुबह 6:25 बजे और छह से आठ दिसंबर तक सुबह 7:25 बजे उपलब्ध होगी। सामान्य दिनों में लाजपत नगर से रात 11:15 बजे तक मेट्रो उपलब्ध होती है। जबकि तीन दिसंबर को रात 10 बजे और पांच से सात दिसंबर को रात 10:45 बजे अंतिम मेट्रो उपलब्ध होगी।
त्रिलोकपुरी से शिव विहार त्रिलोकपुरी से शिव विहार के लिए पहली मेट्रो तीन से पांच दिसंबर को भी सामान्य दिनों की तरह सुबह 6:15 बजे उपलब्ध रहेगी। वहीं छह से आठ दिसंबर तक सुबह सात बजे पहली मेट्रो चलेगी। वहीं रात के वक्त इस रूट पर मेट्रो के परिचालन का समय में मामूली बदलाव किया गया है। वहीं शिव विहार से त्रिलोकपुरी के लिए सुबह खुलने वाली मेट्रो के समय में परिवर्तन नहीं किया गया है। सिर्फ आखिरी ट्रेन के समय में थोड़ा परिवर्तन किया गया है।





