निकेत गुर्जर के मर्डर का बड़ा खुलासा, हत्यारोपी डब्बू बोला- मेरी गर्लफ्रेंड से करता था बात

मेरठ के घाट गांव में छात्र निकेत की हत्या के मुख्य आरोपी डब्बू को रविवार देर रात परतापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार परतापुर थाना क्षेत्र के घाट गांव में इंटर के छात्र निकेत चपराना (17) की गुरुवार रात गांव में ही घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। निकेत गुर्जर के मर्डर का बड़ा खुलासा, हत्यारोपी डब्बू बोला- मेरी गर्लफ्रेंड से करता था बात

वहीं शुक्रवार सुबह छात्र के पिता ने घाट गांव के चिंटू, विकल, डब्बू और सोनू उर्फ चड्ढा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इनमें एक आरोपी किशोरी का चाचा है। पुलिस ने चिंटू और किशोरी के चाचा को हिरासत में लिया है। पूछताछ में पता चला कि छात्र की हत्या में मुख्य आरोपी डब्बू है। डब्बू से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार सोमवार को प्रेसवार्ता में इस हत्याकांड का अधिकारिक खुलासा किया जाएगा। 

यह बताया हत्या का कारण
पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी डब्बू ने बताया कि गांव की एक किशोरी इंटर की छात्रा है। वह किशोरी से बात करता था। लेकिन करीब डेढ़ माह पहले किशोरी ने उसे धोखा दे दिया था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर किशोरी के अपहरण का प्लान बनाया था। लेकिन किशोरी कई दिनों तक घर से नहीं निकली थी। 

बकौल डब्बू एक दिन उसने देखा कि छात्रा गांव के किशोर निकेत से बात कर रही थी। जब उसने किशोरी को समझाया तो वह नहीं मानी। निकेत से भी कहा था कि किशोरी से बात करनी छोड़ दे, नहीं तो अंजाम इतना बुरा होगा कि जिंदगी से ही जाना पड़ेगा।

विवाद हुआ तो बनाई हत्या की योजना
डब्बू ने बताया कि उसका दस दिन पहले निकेत से विवाद हो गया था। जिसके बाद भी निकेत और किशोरी ने बात करनी नहीं छोड़ी। उसी समय उसने कह दिया दिया था कि वह मेरी है, और जो भी सामने आएगा उसकी हत्या कर दी जाएगी। 

इसके बाद गुरुवार रात को हत्या के बाद डब्बू किशोरी के घर गया और एक मोबाइल भी छीनकर ले गया। यदि सामने कोई भी आता तो वह उसकी भी हत्या कर देता।

Back to top button