Google 2020 तक बंद कर देगा Hangout, ओलो और डुओ को बढ़ाने की रणनीति

गूगल ग्राहकों के लिए अपनी मशहूर हैंगआउट सेवा 2020 तक बंद कर देगा. 9टू5गूगल ने उत्पाद का खाका तैयार करने वाले जानकारी प्राप्त सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी दी.
टेक जगत की दिग्गज कंपनी ने 2013 में जीचैट की जगह पर हैंगआउट को लॉन्च किया था. कंपनी ने हालिया वर्षो में एप को अपडेट करना बंद कर दिया और एसएमएस संदेशों को इससे अलग कर दिया, जिसके कारण इसमें फीचर की कमी होती गई.
हालांकि वेब पर जीमेल में हैंगआउट अभी भी एक मुख्य चैट विकल्प है और यह एप गूगल प्ले स्टोर पर अभी भी उपलब्ध है. गूगल हैंगआउट एक संपर्क मंच है, जिसे कंपनी द्वारा विकसित किया गया था. इसमें मैसेंजिंग, वीडियो चैट, एसएमएस और वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल फीचर शामिल हैं.
कई समीक्षकों का कहना है कि हैंगआउट ऐप काफी पुराना हो चुका है और उस पर बग्स दिखाई दे रहे हैं. इसका परफॉर्मेंस भी एक मुद्दा है. इसके अलावा, गूगल ने नए उत्पाद के रूप में अपनी ओलो और डुओ सेवा पेश की है, जो उपयोग में आसान इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है. यह हैंगआउट को एक व्यापारिक समूह या सहयोग संपर्क सेवा में बदल देगी.





