मठरी हो या मटर की कचौरी घर में इन्हें आसानी से बनाना सीखिए

अगर आपके घर में कोई खास मौका है या फिर कोई फेस्टिवल है तो आप इन स्नैक्स को घर पर ही बना सकती हैं और वो भी कम समय में। मठरी जैसे स्नैक्स बनाना सीखा रही हैं जिसे आप चाय के साथ सर्व कर सकती हैं। मटर की कचौड़ी भी आपके मेहमानों को बहुत पसंद आएगी।मठरी हो या मटर की कचौरी घर में इन्हें आसानी से बनाना सीखिए

मठरी बनाने का तरीका
गर्मा-गर्म मठरी आपके मेहमानों को बहुत पसंद आएगी। आप इसे चाय के साथ सर्व कर सकती हैं। मठरी घर में बनाने के लिए आपको ये सामग्री चाहिए होगी।

सामग्री
मैदा

नमक

अजवायन

लाल मिर्च

करी पत्ता

घी

मठरी रेसिपी
सबसे पहले आप मैदा लेंगी और उसमें नमक, अजवायन और लाल मिर्च को अच्छे से मिला लेंगी। इसके बाद इसमें करी पत्ता पीस कर मिला लेंगी। इसके बाद इसमें थोड़ा सा घी डाल दीजिए। अच्छे से इस मिश्रण का आटा गूंथने के बाद इसे थोड़ी देर ऐसे ही छोड़ दीजिए। जब तक आप एक कढ़ाई में तेल गर्म कर लीजिए और फिर आटे की छोटी-छोटी लोई बेल लीजिए। आप चाहें तो इसे एक आकार भी दे सकती हैं। बस कुछ ही देर में आपकी गर्मा-गर्म मठरी को हो जाएगी तैयार।

मटर की कचौरी
मटर की कचौरी बनाने में इतनी आसान है कि जब भी चाहें आप तुरन्त बना कर अपने मेहमानों को खिला सकती हैं और घर में कभी भी जब आपका मन हो मटर की कचौरी बनाकर खा सकती हैं। मटर की कचौरी बनाने के लिए आपको मैदा, लाल मिर्च, नमक, अजवायन, घी, पीसे हुए मटर, बेसन, हींग और सौफ चाहिए होगी। इस वीडियो को देख आप घर में ही आसानी से मटर की कचौरी बनाना सीख जाएंगी।

नारियल की बर्फी
नारियल की बर्फी घर में बनाना बहुत आसान है। इसके लिए आपको नारियल का बुरादा, खोया, इलायची पाउडर, पिस्ता, चीनी चाहिए होगी। इस वीडियो को देख घर में ही आसानी से नारियल की बर्फी बनाना सीखिए।

Back to top button