बांग्लादेश की टीम तीन साल बाद करेगी पाकिस्तान का दौरा

पाकिस्तान से आश्वासन मिलने और पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के बाद बांग्लादेश तीन साल में पहली बार अपनी क्रिकेट टीम को वहां भेजेगा। गौरतलब है कि पाकिस्तान और श्रीलंका अगले महीने एशियाई क्रिकेट परिषद टूर्नामेंट की सह मेजबानी कर रहे हैं, जिसमें बांग्लादेश कराची में अपने सभी ग्रुप मैच खेलेगा। बांग्लादेश की टीम तीन साल बाद करेगी पाकिस्तान का दौरा

बता दें कि साल 2009 में श्रीलंका की टीम बस पर हमले के बाद से कई देशों ने पाकिस्तान से दूरी बना ली थी, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी, लेकिन धीरे धीरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो रही है जिसमें जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज ने हाल के वर्षों में पाकिस्तान का दौरा किया। 

बांग्लादेशी टीम छह दिसंबर से शुरू हो रहे एमर्जिंग टीम एशिया कप के लिए जा रही है और यह 2015 के बाद उनका पहला दौरा होगा। इस मामले में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष निजामुद्दीन चौधरी ने कहा, ‘हमने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से सुरक्षा का पूरा आश्वासन मिलने के बाद दौरे पर सहमति जताई है।’ 

Back to top button