Oppo लांच कर सकता है अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo फोल्डेबल स्मार्टफोन लांच करने की तैयारी कर रही है। खबर है कि अगले साल फरवरी में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 में कंपनी अपना पहला फोल्डेबल (मुड़ने वाला) स्मार्टफोन लांच करेगी। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि ओप्पो एक 5जी सपोर्ट वाले स्मार्टफोन पर भी काम कर रही है। ओप्पो के 5जी स्मार्टफोन की लांचिंग यूरोपियन बाजार में अगले साल के मध्य तक हो सकती है।
Tweakers.net की रिपोर्ट के मुताबिक ओप्पो के प्रोडक्ट मैनेजर चक वैंग (Chuck Wang) ने खुद कहा है कि कंपनी एक फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द ही लांच करेगी, हालांकि उन्होंने कंपनी के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
Tweakers की रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि चक वैंग ने साल 2019 में 5जी नेटवर्क सपोर्ट वाला स्मार्टफोन भी लांच करने को कहा है। ओप्पो का 5जी फोन कंपनी के प्रीमियम सीरीज फाइंड सीरीज के तहत लांच होगा। साथ ही कंपनी 2020 तक एक ऐसा स्मार्टफोन लांच करेगी जिसकी डिस्प्ले में ही एक छेद होगा जिसमें सेल्फी कैमरा होगा।
सैमसंग गैलेक्सी ए9 2018 अनबॉक्सिंग, देखें कैसे काम करते हैं चारों कैमरे
बता दें कि इससे पहले सैमसंग ने इसी महीने की शुरुआत में अपने डेवलर कांफ्रेंस में फोल्डेबल स्मार्टफोन की पहली झलक दिखाई है। सैमसंग ने इस फोन में इस्तेमाल हुई तकनीक का नाम इनफिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले दिया है। इस फोन को पूरी तरह से खोलने पर टैबलेट जैसी बड़ी डिस्प्ले मिलेगी और मोड़ने पर यह आपकी जेब में आ जाएगा। इस फोल्डेबल फोन में मुख्य डिस्प्ले 7.3 इंच की है, वहीं दूसरी डिस्प्ले 4.6 इंच की है।





