मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ परिवाद दायर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के खिलाफ मुरादाबाद में गुरुवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में परिवाद दायर किया गया है। शिकायतकर्ता वकील त्रिलोक चंद्र दिवाकर ने परिवाद में कहा है कि बुधवार को राजस्थान के अलवर जनपद में हुई एक चुनावी सभा में योगी आदित्य नाथ ने भगवान हनुमान को दलित बताकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। अदालत ने परिवाद को मंजूर करते हुए इस मामले की सुनवाई दस दिसंबर तय की है।मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ परिवाद दायर

शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिये पता चला कि बुधवार को राजस्थान के अलवर में चुनावी सभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शिरकत की थी। जिसमें उन्होंने अपने भाषण के दौरान भगवान हनुमान को दलित बताया। 

जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने अदालत में परिवाद दायर कराकर इस मामले में कार्यवाही की मांग की। जिसमें कहा कि प्रतिवादी को भी अदालत में पेश होने का आदेश जारी किया जाए। अधिवक्ता ने बताया कि अदालत ने परिवाद की सुनवाई की तारीख दस दिसंबर तय की है।

Back to top button