पीडीपी ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, जेके बैंक को पब्लिक सेक्टर इकाई बनाने का मुद्दा गूंजा
श्रीनगर में जेके बैंक को पब्लिक सेक्टर इकाई बनाने का मुद्दा पूरा दिन गूंजता रहा। इसे लेकर पीडीपी ने सरकार के इस निर्णय के विरोध में प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली। दूसरी तरफ उद्यमियों ने इसके विरोध में शनिवार को कारखाने बंद रखने की कॉल दी है। इसके साथ ही बैंक कर्मियों ने धरना प्रदर्शन किया।
पीडीपी की प्रदर्शन रैली में शामिल लोग हाथों में प्ले कार्ड्स लेकर जेके बैंक हमारा है की नारेबाजी करते विभिन्न मार्गों से निकले। रैली पीडीपी मुख्यालय स्थित शेर-ए-कश्मीर पार्क से प्रेस कालोनी तक निकाली गई।
रैली में वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नईम अख्तर, पूर्व मंत्री गुलाम नबी लोन, एमएलसी खुर्शीद आलम सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। नईम अख्तर ने कहा कि सरकार का यह फैसला राज्य की अर्थ व्यवस्था पर हमला है।
दूसरी तरफ इंडस्ट्रलिस्ट एसोसिएशन खोमोह ने भी जेके बैंक को पब्लिक सेक्टर इकाई बनाने के निर्णय पर कहा कि वह सरकार के इसका विरोध करती है। क्योंकि इससे कश्मीर में सभी क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।





