राममंदिर निर्माण के लिए अब ये संगठन कर रहा बड़े कार्यक्रम की तैयारी

लखनऊ। 25 नवंबर को अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए विशाल धर्मसभा का आयोजन किया गया था। इस धर्मसभा का माहौल बनाए रखने के लिए अब विश्व हिंदू परिषद अब देशभर में एक और कार्यक्रम करने की तैयारी कर रहा है। बताया जा रहा है इस कार्यक्रम में अयोध्या में राम मंदिर बनाने की शपथ ली जाएगी।
यह भी पढ़ें- बसपा प्रत्याशी का हार्ट अटैक से निधन
संभावना जताई जा रही है यह कार्यक्रम 18 दिसंबर को गीता जयंती के मौके पर शुरू होगा और  सप्ताह भर चलेंगे। इसके अलावा देश में छोटी-छोटी धर्म सभाएं भी की जाएंगी।
यह भी पढ़ें- चुनावी घोषणा पत्र में कांग्रेस ने किसानों,युवाओं और महिलाओं के लिए किए ये बड़े वादे..
 
विहिप प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि दिल्ली में 9 दिसंबर को बड़ा कार्यक्रम होगा, जिसमें 5 लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा 31 जनवरी और 1 फरवरी को प्रयागराज में धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश भर के 5000 से अधिक साधु संत शामिल होंगे। धर्म संसद में राम मंदिर और गंगा नदी सहित कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
 
 

Back to top button