जानिए! आखिर कैसा होगा देसी गर्ल के विदेशी दूल्हे का ट्रेडिशनल लुक?

मुंबई: बॉलीवुड में रॉयल वेडिंग का सिलसिला काफी ट्रेंड में है। दीपवीर के बाद अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के चर्चे ज़ोर-शोर से हो रहे हैं। दोनों की शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। 2 ट्रेडिशन से शादी करने जा रहे प्रियंका- निक की वेडिंग ड्रेस को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रहीं हैं। लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ती नज़र आ रही है कि देसी गर्ल का विदेशी दूल्हा आखिर क्या पहनेगा? आगे जानिए पूरी रिपोर्ट…

जानिए! आखिर कैसा होगा देसी गर्ल के विदेशी दूल्हे का ट्रेडिशनल लुक?…..
प्रियंका-निक की वेडिंग ड्रेस …
बात करें अगर देसी गर्ल के विदेशी दूल्हे के बारे में तो निक एक बार अपनी रोका सेरेमनी और दूसरी बार ईशा अंबानी और आनंद पिरामल के इटली स्ठित लेक कोमो में हुई इंगेजमेंट पार्टी में ट्रेडीशनल लुक में नज़र आ चुके हैं, जिसमे वे काफी हैंडसम लग रहे थे। बस अब देखना यह है कि अपनी देसी शादी में निक किस अवतार में नजर आएंगे।
फिलहाल यह आंकलन लगाया जा रहा है कि हो सकता है मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची निक-प्रियंका की वेडिंग ड्रेस तैयार करेंगे। मशहूर डिजाइनर और बॉलिवुड के चहेते मनीष मल्होत्रा से प्रियंका चोपड़ा की अच्छी दोस्ती भी है। ऐसे में ये भी हो सकता है निक, अपनी इंडियन ट्रेडिशन से होने वाली शादी के लिए मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया आउटफिट पहनें।

Back to top button