जिलाधिकारी ने धान खरीद केन्द्र का किया औचक निरीक्षण और बोरों पर स्टैंसिल न लगाने पर केन्द्र प्रभारी को कठोर चेतावनी

जिलाधिकारी ने धान खरीद केन्द्र का किया औचक निरीक्षण और बोरों पर स्टैंसिल न लगाने पर केन्द्र प्रभारी को कठोर चेतावनी
अमेठी 29 नवम्बर 2018। जिलाधिकारी श्रीमती शकुन्तला गौतम ने आज नीमपुर बाजार शुकुल स्थित धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने पाया कि अभी तक कुल 03 किसानों से 182.40 कुन्तल की खरीद की जा चुकी है तथा अब तक 58 किसानों को टोकन दिया जा चुका है। केन्द्र प्रभारी अशोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि क्रय धान क्रय केन्द्र पर 1000 बोरों की उपलब्धता है जिनमें से 500 बोरों का उपयोग कर लिया गया है तथा जो किसान आ रहे है उनकों क्रम से टोकन जारी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस क्रय केन्द्र का इस वर्ष का लक्ष्य 05 हजार कुन्तल का निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि किसानों से समन्वय बनाकर प्रतिदिन 200 से 300 कुन्तल की खरीद की जाए। जिलाधिकारी ने बोरों पर स्टैंसिल न लगाने पर केन्द्र प्रभारी अशोक कुमार पाण्डेय को कठोर चेतावनी देने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने किसानों दूरभाष पर क्रय केन्द्र पर धान बेचने तथा धनराशि खाते में पहुचने की भी जानकारी ली उन्होंने केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि किसानों से समन्वय बनाकार ज्यादा से ज्यादा धान की खरीद की जाए तथा किसी भी किसान को क्रय केन्द्र से वापस ने किया जाए। उन्होंने केन्द्र प्रभारी को गांव में जाकर इसका प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने केन्द्र पर मौजूद कांटा, छन्ना तथा नमी मापक यत्रं के साथ ही किसानों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अगर किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो वह डिप्टी आरएमओ जनपद अमेठी के मोबाईल नं0 7233870888 पर किसी भी समय अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ईश्वर चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे, उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना देवी दयाल वर्मा सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।
अंजनी कुमार मिश्राअमेठी





