पिकअप की टक्कर से दम्पति की मौत




 
पिकअप की टक्कर से दम्पति की मौत
एक दम्पति  मोटरसाइकिल से एक निमंत्रण में जा रहे थे रास्ते में अमेठी जनपद के बाबूगंज में तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी जिसमें घटनास्थल पर ही पत्नी की मृत्यु हो गई जबकि पति के अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान  मृत्यु हो गई गौरीगंज थाना क्षेत्र की पुलिस ने मृतक दंपत्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  भेजा।
अमेठी के बाबूगंज में पिक अप ने मोटरसाइकिल सवार पति- पत्नी को टक्कर मारी जिसमे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी और पति को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसका इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक का नाम मोहम्मद रियाज अहमद पुत्र जहीर अहमद उम्र 45 वर्ष और मृतक की पत्नी आफरीन बानो उम्र 40 वर्ष बताई जाती है। मृतक दंपत्ति ग्राम सेमरा थाना उदयपुर जिला प्रतापगढ़ का रहने वाला था पति और पत्नी अपनी मोटरसाइकिल से घर से निकलकर अपने रिश्तेदार के यहा शादी में जा रहे थे दोनों अमेठी के बाबूगंज पहुँचे ही थे कि अचानक मोटर साईकिल और पिक अप में भिड़ंत हो गयी जिससे मोटरसाइकिल  नीचे गिर पत्नी आफरीन बाानो की मौके पर ही मौत हो गयी और घायल रियाज को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहाँ पर ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दोनों मृतक को पोस्टमार्टम के लिए शव को चीर  घर भेज दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंच कर पिकअप औंर चालक को हिरासत में ले कर एफ आई आर दर्ज कर दिया।
 
 
अंजनी कुमार मिश्राअमेठी

Back to top button