आयुष्मान कार्ड का हुवा वितरण- अनन्त विक्रम सिंह

आयुष्मान कार्ड का हुवा वितरण- अनन्त विक्रम सिंह
अमेठी ,27 नवम्बर 2018(UjjawalPrabhat.Com ) । अमेठी में भारतीय जनता पार्टी के नेता व विधायक महारानी गरिमा सिंह के प्रतिनिधि युवराज अनन्त विक्रम सिंह ने 100 लाभार्थियों को स्वास्थ्य इलाज हेतु, गरीबों, वंचितो और दलितों को कार्ड वितरित किया, आयुष्मान कार्ड पाकर लाभान्वितों के चेहरे पर ख़ुशी देखते बन रही थी।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा चलाई गई आयुष्मान योजना की गई घोषणा क्रम के अनुपालन में क्षेत्र के ग़रीब, वंचित दलित और असहायों को स्वास्थ्य इलाज हेतु 100 परिवार के मुखिया को आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया।
अमेठी विधायक प्रतिनिधि राजकुमार अनन्त विक्रम सिंह के हाथों लाभान्वितों को आयुष्मान योजना के कार्ड दिए गए , कार्यक्रम स्थल पर लोगों के चहरे ख़ुशी से झूम रहे थे, कुछ लाभार्थी भाउक भी हो उठे। कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे, अमेठी विधायक के अथक प्रयास से योजना को शीघ्रता से अमली जामा पहनाया जा सका। इस मौके पर लोगों से मुख़ातिब होते हुए अनन्त विक्रम सिंह ने कहा कि आयुष्मान भारत जैसी योजना का शुभारंभ बहुत ही सकारात्मक परिणाम लेकर लोगो के स्वास्थ्य के साथ राष्ट्र की सेहत सुधरेगी ।ख़ुशी की बात है की प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री व विधायक गरिमा सिंह के साझे प्रयास से अमेठी विकास खंड के लगभग 7200 परिवारों से अधिक लोगो के स्वास्थ इलाज की समस्या का निवारण संभव हो पाया। अनन्त विक्रम सिंह ने भरोसा दिलाया की आगे भी आप की सभी समस्याओं को प्रमुखता से निपटाने का प्रयास हमारा रहेगा आप सभी से भरोसे और प्रेम से यह संभव हो पायेगा।
उक्त अवसर पर डॉ लक्ष्मी सिंह चिकित्सा अधीक्षक अमेठी,डॉ मीनाक्षी सिंह डिस्ट्रिक कोऑर्डिनेटर,सहित भाजपा पदाधिकारी त्रियुगीनारायण शुक्ल,गिरिजाशंकर शुक्ल,अखिलेश शुक्ल,जिन्ना सिंह,अरविंद सिंह,सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
अंजनी कुमार मिश्राअमेठी





