ये हैं दुनिया के सबसे खूबसूरत बीच, एक बार जरुर जाये घुमने…

दुनिया में घूमने का शौक रखने वालों के लिए समुद्री किनारे ज्यादा आकर्षण का केंद्र होते हैं। भारत में भी गोवा से लेकर अंडमान निकोबार के बीचेज पर देसी और विदेशी दोनों ही तरह के पर्यटक आना पसंद करते हैं। यदि आप भी घूमने-फिरने के शौकीन हैं और समुद्री किनारों को देखना पसंद करते हैं तो आइए आपको बताते हैं दुनिया के 5 ऐसे बीच जिनकी खूबसूरती आप देखते रह जाएंगे। 

शिपव्रेक बीच
इस बीच का नाम दुनिया के सबसे खूबसूरत बीचेज में शुूमार है। इसकी खास बात यह है कि यहां प्लेन से उतरने के बाद बीच तक पहुंचने का रास्ता बोट से है। बीच के सूबसूरत नजारे बोट पर सवार होते ही दिखने लगते हैं। चारों तरफ से पहाड़ो से घिरा यह बीच पर अलग-अलग देशों के लोग इजॉय करने आते हैं। एक तरफ जहां लोग पार्टी करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ लोग यहां सुकून महसूस करते नजर आते हैं। यहां रुकने से लेकर खाने-पीने की व्यवस्था है। बता दें यहां आप सिर्फ 20 से 30 मिनट तक रुक सकते है। इसके बाद बोट आपको वापस रिजॉर्ट ले जाएगी। रात के समय यहां जाने की अनुमति नहीं है।
व्हाइटहेवन बीच, क्वींसलैंड
आपको बीच पर अकेले घूमना ज्यादा पसंद है, तो इस बीच से बेहतर कोई और जगह नहीं हो सकती। पूरे साल में यहां सिर्फ 290 दिन सूर्य की रौशनी आती हैं। बाकी सभी दिन यहां अंधेरा रहता है। इस बीच को लोग ड्रीम बीच के नाम से भी जानते हैं। इसकी खूबसूरती को देखने के लिए लोग हेलीकॉप्टर या फिर शिप बोट से पहुंचते हैं। दूर-दराज से आएं पर्यटक उगते सूरज की रौशनी को देखना पसंद करते हैं।
Praia Do Sancho पर्नंबुको
यह बीच ब्राजील से कुछ दूरी पर है। इसका नाम दुनिया के खूबसूरत बीच में शुमार है। यहां पर घूमकर पर्यटकों बताते हैं कि इस बीच की खूबसूरती हर रोज बढ़ती जा रही है। दरअसल, इस बीच के निखार को बढ़ाती है यहां की पीली रेत जो नीले पानी के साथ मिलकर इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। आप अपनी छुट्टी को बेहतर और यादगार बनाने के लिए इस बीच पर जा सकते हैं।
तुलुम बीच, क्विंटाना रू
समुद्री किनारा, सूरज की रौशनी और सफेद रेत के साथ चारों तरफ का शांत माहौल हो तो ऐसी जगह घूमने से बेहतर कोर्इ जगह नहीं हो सकती। यहां पार्टनर के साथ आपके लिए एक यादगार अनुभव होगा। यह बीच मेक्सिको में है। बीच से 2 किलोमीटर की दूरी पर आपको रहने से लेकर खाने तक की पूरी व्यवस्था मिलेगी।





