टला बड़ा हादसा: इमारत से टकराया एयर इंडिया का विमान, यात्रियों में मचा हडकंप

एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ान में सवार यात्रियों की जान उस वक्त बाल-बाल बच गई, जब फ्लाइट एक इमारत से जा टकराई। इस हादसे में 179 यात्रियों की जान आफत में जरूर पड़ गई, लेकिन गनीमत यह रही कि फ्लाइट को ज्यादा कोई नुकसान नहीं हुआ और न ही अंदर बैठे यात्रियों को कोई खरोंच आई। यह घटना स्टॉकहोम एयरपोर्ट की है।टला बड़ा हादसा: इमारत से टकराया एयर इंडिया का विमान, यात्रियों में मचा हडकंप

स्टॉकहोम पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार सुबह 5:45 बजे की है। ये हादसा टर्मिनल पांच से महज 50 मीटर की दूरी हुआ। टर्मिनल 5 ही अंतरराष्‍ट्रीय फ्लाइट का मुख्‍य टर्मिनल है। इस हादसे की बाद की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे बोइंग विमान रनवे पर खड़ा है और उसका एक हिस्सा सामने की इमारत में घुसा हुआ है। घटनास्थल पर राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है। पुलिस समेत फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां भी मौके पर मौजूद हैं। 

गौरतलब है कि राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया कर्ज में डूबी हुई है। केंद्र सरकार एयर इंडिया को संकट से बाहर निकालने के प्रयास कर रही है। एयरलाइन पर करीब 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज का बोझ है। 

Back to top button