बिजली के टावर पर छह माह की बच्ची को लेकर चढ़ा एक युवक, वजह ऐसी पुलिस भी हैरान

आगरा के रुनकता में पत्नी के नाराज होकर मायके चले जाने और दो माह से नहीं लौटने से परेशान अरसैना गांव के एक युवक छह माह की बच्ची को लेकर बिजली के टावर पर चढ़ गया। उसकी इस कारस्तानी से हड़कंप मच गया। बिजली के टावर पर छह माह की बच्ची को लेकर चढ़ा एक युवक, वजह ऐसी पुलिस भी हैरान

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे समझाकर उतारा। ससुरालवालों से भी बात कराई। अरसैना निवासी नरेश की शादी मैनपुरी के गांव धोगापुर की रजनी से पांच साल पहले शादी हुई थी। कई महीनों से दोनों में विवाद चल रहा था। 

दो माह पहले रजनी अपनी छह माह की दुधमुंही बच्ची जया को छोड़कर मायके चली गई। वह कई बार उसे बुलाने की कोशिश की। पर, पत्नी घर नहीं लौट रही थी। बेटी को परेशान देख युवक बुधवार की सुबह आठ बजे बिजली के टावर पर बच्ची को लेकर चढ़ गया। 

यह देख आसपास के लोगो में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। उसे समझाकर किसी तरह टावर से उतारा गया। फिर उसे लेकर पुलिस चौकी पर आई। 

ससुरालवालों को फोन से बुलाकर बात कराई गई। नरेश का कहना है कि छह माह की बच्ची को लेकर वह काफी परेशान था। शासन-प्रशासन से मदद नहीं मिलने पर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने बताया है कि दोनों पक्ष बुलाकर समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Back to top button