उपेंद्र कुशवाहा को नजरअंदाज करते हुए अमित शाह अब करेंगे पीएम मोदी से बात

केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को कहा कि वह जल्द ही अपनी भविष्य की योजना के बारे में घोषणा करेंगे। वह बताएंगे कि भारतीय जनता पार्टी के नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) में बने रहेंगे या नहीं। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) प्रमुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक बैठक का इंतजार कर रहे हैं। इस बैठक में वह आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे पर बातचीत करना चाहते हैं। 
दिसंबर की शुरुआत में कुशवाहा गठबंधन को लेकर फैसला लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ एक बैठक करने में नाकाम रहे कुशवाहा ने कहा, ‘मैं एनडीए में हूं लेकिन मुझे धकेला जा रहा है। यह किसी भी पार्टी के लिए बेइज्जती है। मैंने शाह से दो बार मिलने की कोशिश की लेकिन वह व्यस्त थे। आखिरी मौका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बैठक का है। देखते हैं कि क्या मैं उनसे मिल पाता हूं या नहीं। इसके बाद मेरी पार्टी 4-5 दिसंबर को फैसला लेगी कि आगे क्या करना है।’
17 नवंबर को कुशवाहा ने भाजपा से सीट बंटवारे को लेकर बातचीत करने के लिए कहा था। रालोसपा मुखिया ने दिल्ली में राज्य कार्यकारी बैठक में एक प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि वह सीट बंटवारे को लेकर 30 नवंबर तक का इंतजार करेंगे। उनका कहना है कि उनकी पार्टी भाजपा द्वारा उन्हें दी गई सीट से संतुष्ट नहीं हैं।





