बड़ी खुशखबरी: प्रीपेड सिम पर अब मिलती रहेगी लाइफटाइम वैलेडिटी, नहीं कराना पड़ेगा रिचार्ज

 भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) से टेलीकॉम कंपनियों को प्रीपेड में न्यूनतम रिचार्ज के मसले पर जवाब तलब किया है। साथ ही उनसे कहा है कि प्राधिकरण के निर्देशों का अनुपालन किए जाने तक ग्राहकों की सेवाएं बंद नहीं की जाएं।बड़ी खुशखबरी: प्रीपेड सिम पर अब मिलती रहेगी लाइफटाइम वैलेडिटी, नहीं कराना पड़ेगा रिचार्ज

गत दिनों में भारतीय एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के प्रीपेड ग्राहकों को संदेश भेजकर कह रही हैं कि सेवाओं को जारी रखने के लिए तय समय में निर्धारित रुपये का रिचार्ज कराना होगा। ट्राई ने कहा है कि उसे बड़े पैमाने पर ग्राहकों ने शिकायत की है जिसमें कहा गया है कि उनके खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के बाद उन्हें ऐसा संदेश मिला है।

कुछ टेलीकॉम कंपनियों ने अपने राजस्व को बढ़ाने के लिए 35 रुपये से शुरू हो रहे न्यूनतम मासिक रीचार्ज प्लान को लागू करने का फैसला किया है। इसके खिलाफ  पहुंची ग्राहकों की शिकायतों पर ट्राई ने भारतीय एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को पत्र भेजा है। ट्राई ने अपने पत्र में कहा है कि दोनों कंपनियां तीन दिनों के भीतर अपने ग्राहकों को बताएं कि उनके मौजूदा प्लान की वैधता कब खत्म हो रही है।

कंपनियां साफ तौर पर बताए प्लान की बारीकियां 

ट्राई ने दोनों कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे ग्राहकों बताएं कि प्रीपेड खाते के न्यूनतम रीचार्ज प्लान के जरिए अन्य उपलब्ध प्लान का फायदा कैसे उठाए जाए। इसके साथ ही ट्राई ने भारतीय एयरटेल और वोडाफोन आइडिया से कहा है कि उसके निर्देशों का पालन होने तक कंपनियां उन ग्राहकों की सेवाएं बंद नहीं करें जिनके अकाउंट में न्यूनतम रीचार्ज राशि के बराबर राशि नहीं है।

गौरतलब है कि भारत में काम कर रही कई टेलीकॉम कंपनियां वित्तीय घाटे पर चल रही हैं। ऐसे में वह आय को बढ़ाने और खर्च को कम करने के उपायों पर काम कर रही हैं।

Back to top button