बड़ी खबर: दिसंबर में गोमती एक्सप्रेस सहित ये 26 ट्रेनें रहेंगी निरस्त, जानिए पूरी डिटेल

गोमती, जनता एक्सप्रेस सहित 13 जोड़ी ट्रेनें दिसंबर में निरस्त रहेंगी। ऐसा उत्तर रेलवे के चारबाग स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर वॉशेबल एप्रेन का काम कराने के कारण होगा। इससे एक्सप्रेस, पैसेंजर, मेमू के संचालन पर असर पड़ेगा। रेलवे ने अभी तक काम करवाने की तारीख घोषित नहीं की है।
प्लेटफार्म नंबर एक से कई महत्वपूर्ण ट्रेनें चलती हैं। इसके ट्रैक का काफी समय से अनुरक्षण न होने के कारण स्लीपर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जिन्हें बदला जाना है। इसके अलावा ट्रेनों में पानी भरने की पाइपलाइन को भी बदलने की योजना है।
इसके चलते 18 दिन तक इन ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो सकता है। स्टेशन निदेशक सुदीप सिंह का कहना कि वॉशेबल एप्रेन का काम्र दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। रेलवे बोर्ड से अनुमति के बाद ही ट्रेनों का संचालन निरस्त किया जाएगा। प्लेटफार्म एक के बाद पांच एवं छह पर वॉशेबल एप्रेन का काम कराया जाएगा।





