भारी मात्रा में मानव कंकाल के साथ छपरा से युवक गिरफ्तार

जीआरपी ने बिहार के छपरा रेलवे जंक्शन से एक युवक को भारी मात्रा में मानव कंकाल के साथ पकड़ा है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस उसके दूसरे साथियों का पता लगाने के लिए पूछताछ कर रही है।भारी मात्रा में मानव कंकाल के साथ छपरा से युवक गिरफ्तार

डीएसपी (रेलवे) तनवीर अहमद के मुताबिक सोमवार को पूर्वी चंपारण जिला निवासी संजय प्रसाद (29) को छपरा जंक्शन से गिरफ्तार किया था। उसके पास से 16 नरमुंड, 34 अन्य कंकाल अवशेष बरामद हुए हैं। इसके साथ ही प्रसाद से भूटान की मुद्रा, कई देशों के एटीएम एवं विदेशी सिम भी मिली है।

डीएसपी ने बताया कि जांच के दौरान प्रसाद ने बताया कि वह इन कंकालों को उत्तर प्रदेश के बलिया से लाया था। वह इन्हें जलपाईगुड़ी के रास्ते भूटान पहुंचा रहा था।  प्रसाद उस गैंग का सदस्य जो हिमालयी राज्य भूटान में रहने वाले तांत्रिकों को मानव कंकाल की आपूर्ति करता है।

Back to top button