पहली सेल में बिके 6 लाख स्मार्टफोन, अब REDMI NOTE 6 PRO की दूसरी सेल इस दिन

22 नवंबर को भारत में शाओमी ने redmi note 6 pro smartphone को पेश किया था, वहीं इसके अगले ही दिन इस फ़ोन ने बिक्री के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. पहली बार में ही सेल में एक ही दिन में इसके 6 लाख यूनिट पहले दिन बिके थे. वहीं अब बताया जा रहा है कि जल्द ही इसकी दूसरी सेल भी इसी महीने आयोजित की जाएगी.पहली सेल में बिके 6 लाख स्मार्टफोन, अब REDMI NOTE 6 PRO की दूसरी सेल इस दिन

रेडमी नोट 5 प्रो का अपग्रेडेड वर्जन रेडमी नोट 6 प्रो को 28 नवंबर को दोपहर 12 बजे फिर से खरीदने का मौका मिलने वाला है. 28 नवंबर को फिर यह जलवा बिखेरने आ रहा है. यह से फ़ोन को लगभग 12% की छूट के साथ खरीदा जा सकेगा. बता दें कि यह फ़ोन दो वेरिएंट में है. पहले सेल में इसके दोनों वेरिएंट पर 1 हजार रु की छूट थी. 

बता दें कि 28 नवंबर को दोपहर दो बजे रेडमी नोट 6 प्रो को मी डॉट कॉम और फ्लिपकार्ट पर इसे खरीदने का दूसरा मौका मिलेगा. वहीं लगभग सभी ऑनलाइन स्टोर पर इस डिवाइस को ‘जल्दी ही आ रहा है’ के साथ लिस्ट किया गया है. भारत में रेडमी नोट 6 प्रो के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये है. 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट 15,999 रुपये है. इसमें आपको 4000mAh बैटरी मिलेंगी. ड्यूल रियर और ड्यूल फ्रंट कैमरा मौजूद है. 

Back to top button