राममंदिर को लेकर राज्यपाल से मिले शिवपाल, समर्थकों ने राजभवन का किया घेराव

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद की धर्मसभा हो रही है। इसी बीच लखनऊ में भी सियासी पारा चढ़ने लगा है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्यपाल राम नाईक से राममंदिर व प्रदेश की कानून-व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर चर्चा की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। वहीं, उनके समर्थकों ने राजभवन का घेराव किया और प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
शिवपाल ने शनिवार को भी धर्मसभा को लेकर बयान दिया था कि अयोध्या में धारा 144 लागू होने के बाद भी भीड़ को एकत्र होने दिया जा रहा है। किसी भी कीमत पर विवादित भूमि पर सवोच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना नहीं होनी चाहिए। अगर राज्य व जिला प्रशासन स्थिति को नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाना चाहिए।
राजभवन के बाहर शिवपाल समर्थक लगातार नारेबाजी कर रहे थे। कहा ये भी जा रहा है कि शिवपाल समर्थक खुद पर से भाजपा समर्थक होने का लगा ठप्पा हटाने के लिए प्रदर्शन व नारेबाजी कर रहे हैं। अपने समर्थकों के साथ मौजूद शिवपाल सिंह यादव। शिवपाल ने सरकार से अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय मानने की अपील की है। राज्यपाल रामनाईक को ज्ञापन सौंपते शिवपाल सिंह यादव।





