आज का राशिफल: धार्मिक यात्रा से मन रहेगा शांत, आर्थिक पक्ष रहेगा मजबूत

नई दिल्ली।  कहते हैं राशियों का मनुष्य के जीवन में एक अहम रोल होता है। ग्रह-नक्षत्र, दशा-दिशा के चलते मनुष्य के जीवन में निरंतर बदलाव होते रहते हैं। जिन्हें जानने के लिए हम बेहद उत्सुक रहते हैं। अपने बारे में जानने के लिए हम कई ज्योतिष और पंड़ितों के पास जाते हैं, ताकि हमें हमारी समस्या का हल प्राप्त हो सके। ऐसी ही कुछ आपके जीवन से जुड़ी बाते आज हम आपके इन राशियों के माध्यम से बताने जा रहे हैं।

आज का राशिफल: धार्मिक यात्रा से मन रहेगा शांत, आर्थिक पक्ष रहेगा मजबूत…
मेष- पड़ोसियों से संबंध मधुर रहेंगे। आत्‍मविश्‍वास व मनोबल बढ़ेगा। धार्मिक यात्रा मन को शांति प्रदान करेगी। व्‍यापार में नए लाभदायक अनुबंध होंगे। माता पिता का प्रेम व आशीर्वाद मिलेगा।
वृष- संतान को उच्‍च शिक्षा संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। ईश्‍वर भक्ति में मन लगेगा। प्रेम संबंधों के उजागर होने का भय है। निवेश लाभदायक।
मिथुन –किसी प्रिय मित्र का सहयोग महत्‍वपूर्ण सिद्ध हो सकता है। नैतिक मूल्‍यों पर आध्‍यात्‍म की ओर झुकाव रहेगा। खानपान संतुलित रखें। व्‍यावसायिक यात्रा लाभदायक सिद्ध हो सकती है। मन प्रसन्‍न रहेगा।
कर्क – किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। युवा वर्ग अपने भविष्‍य को लेकर चिंतित रहेगा। सहयोगी काम में मदद करेंगे। किसी से उपहार मिल सकता है।
सिंह- प्रेम संबंधों के उजागर होने का भय है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। खानपान संतुलित रखें। व्‍यापार में साझेदारी से लाभ होगा। रुका धन मिलेगा। ईश्‍वर के प्रति आस्‍था बढ़ेगी। यात्रा शुभ।
कन्या- निवेश संबंधी निर्णय गलत साबित हो सकते हैं। सरकारी कर्मचारियों के लिए समय अच्‍छा है। आय प्राप्ति के साधनों में बढ़ोतरी होगी। भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। भाई बहन के बीच प्रेम बढ़ेगा।
तुला- आपकी लोकप्रियता में इजाफा होगा। किसी अप्रिय समाचार की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम की आवश्‍यकता होगी। संतान की गतिविधियों से परेशान हो सकते हैं।
वृश्चिक – कोर्ट कचहरी के कामाें में व्‍यस्‍तता रहेगी। नया मकान या वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। व्‍यापार की महत्‍वपूर्ण योजना पर विचार करेंगे। पत्‍नी का प्रेम व सहयोग मिलेगा।
धनु- अपनी काबिलियत व क्षमताओं का भरपूर उपयोग करेंगे। किसी भी दस्‍तावेज पर बिना पढ़े हस्‍ताक्षर न करें। समाज में आपका वर्चस्‍व बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति मिलने के योग हैं।
मकर- घर परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। कॅरियर को ज्‍यादा महत्‍व देंगे। खानपान में अति उत्‍सुकता के प्रति सतर्क रहें। व्‍यापार में साझेदारों की गतिविधियों पर नजर रखें।
कुंभ – धार्मिक कार्यों पर व्‍यय हो सकता है। आध्‍यात्‍म व दर्शन के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। नौकरी में शत्रु षड्यंत्र रच सकते हैं। आत्‍मविश्‍वास में बढ़ोतरी होगी। वाद विवाद से संभवतया दूर रहें।
मीन – समाज में मान सम्‍मान बढ़ेगा। दांपत्‍य जीवन सुखमय बीतेगा। नौकरी में प्रोन्‍नति के योग हैं। भाई बहन के बीच प्रेम बढ़ेगा। नवीन वस्‍त्र, आभूषण क्रय करने की योजना बनेगी।

Back to top button