पंचायत का अजीब फरमान, लड़की से रेप के आरोपियों के साथ कारवाया…

उत्तर प्रदेश के आगरा के बरहन गांव में पंचायत ने अजीब फैसला सुनाया है. यहां एक लड़की से रेप करने वाले दो आरोपियों को पंचायत ने जूते मारने की सजा सुनाकर मामले को रफा-दफा कर दिया. हालांकि पुलिस इस तरह की किसी जानकारी से इनकार कर रही है.

दरअसल, इलाके के एक गांव की युवती ने पड़ोसी युवक पर रेप का आरोप लगाया. घटना की जानकारी पर परिजनों ने आरोपी के घर जाकर शिकायत की. मामला एक ही बिरादरी का होने के कारण घर में ही पंचायत बुलाई गई.

अर्थदंड की भी सजा सुनाई 

इस पंचायत में जुटे पंचों ने दोनों आरोपियों को जूते मारने और मोटे अर्थदंड की सजा सुनाई. पंचायत के सामने आरोपी युवकों को पीड़ित लड़की ने चप्पलों से पीटा. इसके बाद पंचों ने मामले में समझौता करा दिया. फिर थाने में शिकायत नहीं की गई. पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मध्य प्रदेश चुनाव: विलायत से की पढ़ाई, राजकुमारी से रचाई शादी दिग्विजय के ‘लाल’ की पूरी कहानी

पहले भी हो चुकी घटना

बता दें कि यह पहला मामला नहीं है. कुछ समय पहले थाना बरहन में ही रेप के मामले में पंचायत हुई थी. रेप की घटना सोशल मीडिया में वायरल होने पर हुई पंचायत में भी पंचों ने आरोपी को पांच जूते मारने का फैसला सुनाकर मामला निपटा दिया था. बाद में महिला आयोग द्वारा घटना संज्ञान में लिए जाने पर पंचों सहित आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया था. जिसमें पंच और आरोपी सभी लोग जेल गए थे. फिलहाल इस मामले में सीओ नवीन कुमार कहना है कि इसकी जानकारी नहीं है. सोशल मीडिया पर इस मामले की चर्चा है.

Back to top button