निवेशकों के लिए बुरी खबर, बिटकॉइन में आई भारी गिरावट, डूबे 50 लाख करोड़ रुपये

कुछ महीनों पहले तक वर्चुअल करेंसी बिटकॉइन का दुनिया भर में बहुत क्रेज था. ऐसा इसलिये क्योंकि इस करेंसी की कीमतें लगातार बढ़ते ही जा रही थी इसलिए इसने दुनिया भर में बड़े-बड़े निवेशकों को आकर्षित भी किया था लेकिन कभी भारी मुनाफा कमा कर देने वाली करेंसी बिटकॉइन अब बुरी तरह बिखर चुकी है और इसकी कीमतें लगातार गिरते ही जा रही है. निवेशकों के लिए बुरी खबर, बिटकॉइन में आई भारी गिरावट, डूबे 50 लाख करोड़ रुपयेवर्चुअल करेंसी बिटकॉइन की इन लगातार गिरती कीमतों की वजह से इसमें निवेश करने वाले निवेशकों को बीते एक हफ्ते में ही  700 अरब डॉलर यानी तक़रीबन 50 लाख करोड़ रुपये घाटा हो गया है. इसके साथ ही इस क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में अभी भी गिरावट होती ही जा रही है. आपको बता दें कि साल  2017 में वर्चुअल करेंसी बिटकॉइन की कीमत 20,000 डॉलर प्रति बिटकॉइन थी जो अब बुरी तरह घट कर 4,000 डॉलर प्रति बिटकॉइन के भी नीचे गिर गई है. 

क्रिप्टोकरेंसी के व्यवसाय पर नजर रखने वाले बाजार के विशेषज्ञों के मुताबिक वर्चुअल करेंसी बिटकॉइन में यह गिरावट आगे भी जारी रहेगी. उल्लेखनीय है कि बीते माह में  बिटकॉइन की कीमत में तक़रीबन 30 फीसदी की गिरावट आई है तो वही पिछले छह महीनों में इसमें तक़रीबन 50 फीसद की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. 

Back to top button