सीधी हुई शनि की टेढ़ी चाल, इन लोगों के बहुत जल्द आने वाले है अच्छे दिन

6 सितंबर को धनु राशि में चल रहे शनि महाराज करीब 6 महीने के बाद अपनी चाल बदल रहे हैं और शाम 4 बजकर 22 मिनट पर वक्री से मार्गी होने जा रहे हैं। ज्योतिषशास्त्र में पाप ग्रहों जैसे राहु, केतु, मंगल, शनि का वक्री होना अच्छा नहीं माना जाता है। इससे इन ग्रहों के विपरीत प्रभाव में वृद्धि होती है और शुभ प्रभाव में कमी आती है।
ये 8 आसान उपाय आपको बहुत जल्द कर देगा कर्ज मुक्त
शनि के मार्गी होने से जनता की परेशानियों में कमी आएगी। पेट्रोल-डीजल की कीमत में कमी लाने के लिए सरकार कोई कदम उठाएगी लेकिन क्रूडऑयल की कीमत अभी बढ़ेगी। खाद्य तेल, तिल, चावल,चना की कीमत में तेजी आएगी। शनि के मार्गी होना का सभी राशियों पर भी प्रभाव होगा। कुछ राशियों पर इसका शुभ प्रभाव पड़ेगा और पिछले 6 महीने से चली आ रही परेशानियों से राहत महसूस करेंगे जबकि कुछ राशियो पर इसका मिलाजुला असर होगा। देखिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा शनि के मार्गी होने का परिणाम।





