Film Review : लंबी तैयारी के बाद रिलीज़ हुई यह मल्टीस्टारर फिल्म, केमिस्ट्री और दुश्मनी का लगा तड़का

Film Review : लंबी तैयारी के बाद रिलीज़ हुई यह मल्टीस्टारर फिल्म, केमिस्ट्री और दुश्मनी का लगा तड़का…
फिल्म : भैयाजी सुपरहिट
डायरेक्टर: नीरज पाठक
स्टार कास्ट: सनी देओल(दबंग भैयाजी), प्रीति जिंटा(सपना डूबे एवं भैयाजी की पत्नी) , अरशद वारसी (फिल्म डाइरेक्टर गोलड़ी कपूर की भूमिका में) , श्रेयस तलपडे ( फिल्म राइटर तरुण पोर्नो घोष), संजय मिश्रा( डॉक्टर ज्ञान प्रकाश बुद्धिसागर की भूमिका में) , अमीषा पटेल( अभिनेत्री मल्लिका की भूमिका में) , जयदीप अहलावत( हेलीकाप्टर मिश्रा भैयाजी के दुश्मन की भूमिका में), पंकज त्रिपाठी( बिल्डर की भूमिका में हैं)।
अवधि: 2 घंटा 19 मिनट
रेटिंग: 1.5 स्टार
फिल्म बजट: लगभग 30 करोड़

ये है कहानी: आज 23 नवंबर 2018 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुई मल्टीस्टारर फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ की कहानी भैयाजी और उनकी पत्नी सपना दूबे के इर्द-गिर्द घूमती है। वाराणसी के दबंग भैयाजी अपनी पत्नी से बेहद मोहब्बत करते हैं। अच्छी ख़ासी चल रही लाइफ में अचानक ट्विस्ट आता है और सपना घर छोड़ कर चली जाती हैं, जिससे भैयाजी परेशान हो जाते हैं और उन्हें घर वापस लाने के लिए सोच में डूब जाते हैं। दुनिया से दूर गहन सोच में डूबे भैयाजी फिल्म बनाते हैं, जिसमें फिल्म डायरेक्टर गोल्डी कपूर, फिल्म राइटर तरुण पोर्नो घोष, डॉक्टर ज्ञान प्रकाश बुद्धिसागर, बिल्डर गुप्ता और अभिनेत्री मल्लिका की झक्कास एंट्री होती है। भैयाजी रोमांटिक अंदाज़ में अपनी लाइफ पर फिल्म बनाकर सपना को घर वापस लाना चाहते हैं।
अब जबतक फिल्म में ट्विस्ट और विलेन की एंट्री ना हो तब तक मूवी का मज़ा दुगना नहीं होता। भैयाजी के सपनों के सागर में उनके दुश्मन हेलीकॉप्टर मिश्रा जी की एंट्री होती है। यह दुश्मनी काफी सालों से चली आ रही है। अरे रुकिए! भाई सब यहीं जान लेंगे तो मूवी क्या देखेंगे, तो अब भैयाजी की मुहब्बत की वापसी और हेलीकॉप्टर मिश्रा से उनकी दुश्मनी का अंजाम देखने के लिए फिल्म देखें।
मनोरंजक तथ्य:  सनी देओल और प्रीति जिंटा की केमिस्ट्री, ताबड़तोड़ एक्शन, कॉमेडी की जुगालबंदी।
कमजोर कड़ियाँ: अगर देखा जाए तो फिल्म की कहानी फीकी सी है। दमदार कलाकारों के बावजूद फिल्म की कहानी और डायरेक्शन में दम नही है। कलाकरों का अभिनय पूरी तरीके से डूबा हुआ है जिससे फिल्म का पॉइंट समझ नहीं आ रहा और फिल्म दिशाहीन लग रही है। फिल्म का स्क्रीनप्ले और सिनेमैटोग्राफी दोनों ही ढीले मालूम पड़ रहे हैं। गानें जो फिल्मों की जान होते हैं वे रिलीज़ से पहले हिट नहीं हुए और फिल्मांकन के दौरान वह भी निराश करते हैं।
क्लाइमैक्स: अगर बात करें फिल्म के क्लाइमैक्स तो वो दर्शकों को काफी बोर कर सकता है।

Back to top button