अपना दल के साथ मिलकर हजारों किसानों ने बीजेपी को दी चुनौती

चित्रकूट। यूपी के चित्रकूट जिले में बुधवार को रामायण मेला मैदान में अपना दल ने विशाल किसान सभा का आयोजन किया। जिसमें प्रदेश के हजारों किसानों ने अपना दल के साथ मिलकर बीजेपी की सत्ता को चुनौती दी। किसान सभा की अध्यक्षता अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पटेल जी ने की।

 यह भी पढ़ें- दिल्ली में राष्ट्रीय युवा गौरव सम्मान से नवाजे गए यूपी के ये युवा..
इस मौके पर अपना दल की प्रदेश अध्यक्ष पल्लवी पटेल के साथ सांसद शत्रुधन सिन्हा, राज्यसभा सांसद व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संजय सिंह, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमेश दीक्षित, पूर्व विधायक व प्रदेश अध्यक्ष कोरी समाज  के गयादीन अनुरागी मौजूद रहे।
किसान सभा में सांसद शत्रुधन सिन्हा ने अपना दल के मंच से देश के कमेरा समाज और किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने जो किसानों से वादा किया था वह 4 साल में भी पूरा नहीं किया और न ही किसानों को लागत मूल्य का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य मिला और न ही स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू किया गया। अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली सरकार ने जनता के ऊपर बुरे दिन ला दिये।
अपना दल की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पल्लवी पटेल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत देश को कोई भी धर्म के नाम पर नहीं बाँट सकता।

यह भी पढ़ें-  सामने आया बेरोजगारी का दिल दहला देने वाला मामला, जानें पूरा सच
वहीं आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने देश में फैली अव्यवस्था और प्रदेश में व्याप्त गुंडाराज को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किस तरह से देश में गुंडाराज काबिज है, देश की जनता जानती है। अबोध बालिकाओं और नाबालिग बच्चियों के साथ घृणित कार्य हो रहा है। यही नहीं महिला सशक्तिकरण का नारा भी खोखला साबित हुआ। उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर उच्चतम न्यायालय से लेकर उच्च न्यायालय तक बीजेपी सरकार पर टिप्पणी की है।
पार्टी के नेता पंकज निरंजन ने डॉ. सोनेलाल पटेल की विचारधारा और कमेरे समाज की एकता की ताकत को वो हथियार बताया जो बीजेपी की सरकार को इस प्रदेश से उखाड़ फेंकने का काम करेगी और प्रदेश के किसानों और मजदूरों और वंचितों को उनके अधिकारों के लिए एक बार फिर से खड़ा करेगी।
किसान सभा की अध्यक्षता कर रही अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कार्यकर्ताओं का हौसला आफजाई करते हुए कहा कि इस विशाल किसान सभा में उमड़ी भारी भीड़ ने अपना दल की ताकत का अहसास करा दिया कि आने वाला समय अपना दल का होगा और उत्तर प्रदेश की राजनीति में व्याप्त समस्याओं के समाधान का एक नया रास्ता खोल दिया है।
 

Back to top button