पैगम्बर जन्मोत्सव पर कांग्रेसियों ने किया फल वितरण

सुलतानपुर, 21 नवम्बर (UjjawalPrabhat.Com)। शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रणजीत सिंह सलूजा ने शहर महामंत्री मोहसिन सलीम, समाजसेवी व अधिवक्ता अजीम किदवई के संयोजन में जिला अस्पताल में हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर फल वितरण का आयोजन किया गया। इसी दौरान श्री सलूजा ने कहा की हजरत मोहम्मद साहब ने मरीजों, गरीबों व असहाय की सेवा करना व भाईचारा को बढ़ाने का संदेश दिया था। हमारी अल्पसंख्यक कमेटी हर महान व्यक्तियों के संदेशों का अनुसरण करते हुए सामाजिक कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से इकरार अहमद, हाफिज जहांगीर खान, जाकिर हसन कांग्रेस, बबलू चौधरी, एकराम खान, आशुतोष झा लकी, शेखनजर अहमद, महेश अस्थाना, सलीम खान, रोशन पाल, कल्लू भाई, शुभम सिंह, चन्दन पांडेय, मोलू सिंह, ऋषभ सिंह, विनय मिश्रा, हेमंत शुक्ला, जाबिर भाई, मनोज श्रीवास्तव समेत आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट- रोहित दूबे 

Back to top button