सामाग्री पाकर दिव्यांग बच्चों के खिले चेहरे

सुलतानपुर, 21 नवम्बर (UjjawalPrabhat.Com)। समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था अंकुरण फॉउन्डेशन ने मोहम्मद साहब के जन्मदिन को मनाते हुए ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर विवेक नगर स्थित दिव्यांग विद्यालय में 35 बच्चों को मिठाई, बिस्कुट, कपड़े, जैकेट व खेल का सामान आदि का वितरण किया।
अंकुरण फॉउन्डेशन के मीडिया प्रभारी आदित्य अग्रहरी ने बताया कि अंकुरण परिवार द्वारा इन बच्चों के लिए जो भी जरूरत की चीजें होंगी उसकी व्यवस्था की जाएगी। संस्था के माधवेन्द्र सिंह ने बताया कि आगे समय-समय पर अंकुरण द्वारा इस दिव्यांग विद्यालय में मेडिकल कैम्प भी लगाने की व्यवस्था की जा रही है। इस मौके पर संस्था के संरक्षक डॉ. सुधाकर सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव, जावेद अहमद, आरिफ खान, माधवेन्द्र सिंह, कुलदीप शर्मा, सूरज सिंह, शोभित शुक्ला, मुकेश कुमार समेत आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट- रोहित दूबे

Back to top button